Live Updates

Entertainment Live Updates : बॉलीवुड में इंट्री को तैयार है सनी देओल का बेटा राजवीर, रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला

Published at :31 Mar 2021 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Entertainment Live Updates : बॉलीवुड में इंट्री को तैयार है सनी देओल का बेटा राजवीर, रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दिलजान अमृतसर से करतारपुर के लिए जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्‍कर मार दी. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर सुनकर फैंस सदमे में है. वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता एजाज़ ख़ान हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद इस पूरे मामले पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

Ajaz Khan 3 अप्रैल तक NCB की कस्टडी में

बिग बॉस फेम अजाज खान (Ajaz Khan) को पिछले दिनों नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया था. आज यानी बुधवार को एक्टर की गिरफ्तारी भी हो गई है. मेडिकल जांच के लिए एनसीबी अधिकारी एजाज को ले गए हैं. खबर आ रही है कि एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को कोर्ट ने ड्रग्स मामले में 3 अप्रैल तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau- NCB) की कस्टडी में भेज दिया है.

रवीना टंडन का वीडियो वायरल

रवीना टंडन अब तो नानी भी बन गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस का अपने नाती के साथ खेलता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कभी नाती को गोद में उठा रही हैं तो कभी उसे प्यार करती दिख रही है. बता दें कि रवीना की बेटी छाया ने बेटे को जन्म दिया था.

रोहमन शॉल के पोस्ट पर सुष्मिता का कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेड रोहमन शॉल के ब्रेकअप की खबरों से फैंस परेशान हैं. इस बीच रोहमन ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ अपनी एक कविता भी शेयर की, जिसपर सुष्मिता ने कमेंट किया है. रोहमन तस्वीर के साथ लिखा,”उस वक्त, उस जगह, जहां मुझे लगा मैं अकेला हूं, वहां मुझे इस पेड़ का साथ मिला! इसे अब मैंने कैद कर लिया है और अकेलेपन से रिश्ता गैर कर लिया है. इसपर एक्ट्रेस ने लिखा, “उफ्फ जान! बात तो है.”

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola