फैंस बोले- Archana को वापस लाओ…नहीं तो शो कर देंगे फ्लॉप, बिग बॉस में फिर से एंट्री लेंगी अर्चना गौतम

Updated:
विज्ञापन
फैंस बोले- Archana को वापस लाओ…नहीं तो शो कर देंगे फ्लॉप, बिग बॉस में फिर से एंट्री लेंगी अर्चना गौतम

बिग बॉस के घर से अर्चना गौतम को निकाल दिया गया है. जिसके बाद ट्वि्टर पर अर्चना को शो में वापस लाओ ट्रेंड कर रहा है. फैंस मेकर्स से कह रहे है कि या तो उन्हें वापस लाया जाए, नहीं तो वे शो देखना बंद कर देंगे.

विज्ञापन

बिग बॉस के घर में बीते दिनों अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच घमासान लड़ाई हुई. मामला इतना आगे तक बढ़ गया कि अर्चना ने गुस्से में शिव का गला दबा दिया. जिसके बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा गया है. हालांकि बिग बॉस के मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी अधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है. इधर घर के बाहर फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है. अब खबरें आ रही है कि उन्हें रियलिटी शो में वापस लाया जाएगा. शुक्रवार के वार में वह घर में दिखाई देंगी. होस्ट सलमान खान उनसे बात करेंगे.

अर्चना के फैंस हो रहे है नाराज

जब से ये बात सोशल मीडिया पर फैली है कि अर्चना को मारपीट के कारण घर से निकाल दिया गया है. तभी से ट्विटर पर अर्चना को वापस लाओ ट्रेंड कर रहा है. फैंस का कहना है कि या तो उन्हें वापस लाया जाए, नहीं तो वे शो देखना बंद कर देंगे. फैंस ने तो यहां तक कह दिया है कि अर्चना को देखकर बिग बॉस में मजा आता था…वो नहीं रहेगी तो मैं भी शो को नहीं देखने वाला, ये सीजन फ्लॉप हो जाएगा.

https://twitter.com/Ankitguptafans/status/1590397136939945985


अर्चना-शिव में हुई भयंकर लड़ाई

बताया गया है कि अर्चना शिव के खिलाफ भद्दे कमेंट कर रही थी. इससे वह नाराज हो गए और उन्होंने अर्चना के साथ जुबानी जंग छेड़ दी. उनकी लड़ाई बदसूरत हो गई और अर्चना की शिव के साथ शारीरिक लड़ाई हो गई. बिग बॉस ने शिव से उनकी राय जानी, जिसपर उन्होंने कहा कि वह उन्हें बाहर करना चाहते हैं. यह पहली बार नहीं है, जब किसी प्रतियोगी को शारीरिक रूप से हिंसक होने के बाद शो में वापस लाया गया है. बिग बॉस के सीजन आठ में, अभिनेता पुनीत इस्सर आर्य बब्बर के बीच लड़ाई हुई थी. हालांकि बाद में उन्होंने शो में दोबारा एंट्री की. कुशाल टंडन को शो के सातवें सीजन में वीजे एंडी के साथ शारीरिक तकरार के बाद घर छोड़ने के लिए कहा गया था. पुनीत की तरह उन्होंने भी दोबारा एंट्री की.

https://twitter.com/RajmaChawal01/status/1590320000149385217
Also Read: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे संग किया मारपीट, बिग बॉस ने आधी रात को किया एलिमिनेट
https://twitter.com/moodyygirlx/status/1590339909629665287
ये कंटेस्टेंट हुए है नॉमिनेट

बिग बॉस में इस वीक सुंबुल तौकीर खान, गोरी नागोरी और प्रियंका चाहर चौधरी नॉमिनेटेड हैं. इन तीनों में से कोई भी कंटेस्टेंट घर जा सकता है. इधर सप्ताह के बीच में अर्चना के शो से बाहर हो गई है. रियलिटी शो के 16वें सीजन से अब तक श्रीजिता डे और मान्या सिंह एलिमिनेट हो चुकी हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola