Bigg Boss Winners List: अब तक इन स्टार्स ने जीता है बिग बॉस का खिताब, इतनी मिली थी प्राइज मनी

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Feb 2023 12:14 PM

विज्ञापन

आज बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले है, दर्शकों को बस कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि विजेता कौन होगा. जो भी इस सीजन का विनर होगा, उसे चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख 80 हजार रुपए मिलेंगे. आज हम आपको बिग बॉस के अबतक के विनर के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

आज पूरे देश को पता चल जाएगा कि बिग बॉस 16 का विनर कौन होगा. टॉप 5 में प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे रेस में है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ये अनिमान लगा रहे हैं कि इस सीजन का विजेता कौन होगा. तो आइये जानते हैं, कि अब तक के 16 सीजन में किस पार्ट में कौन विजेता रहा है.

बिग बॉस सीजन 1 के विजेता – राहुल रॉय

एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता और एक पूर्व मॉडल, राहुल ने ट्रॉफी उठाते समय 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीती. उन्होंने 1990 में आई फिल्म आशकी से डेब्यू किया था.

बिग बॉस सीजन 2 के विजेता – आशुतोष कौशिक

एक मॉडल से अभिनेता बने, आशुतोष कौशिक बिग बॉस सीजन 2 के विनर रह चुके हैं. उन्होंने ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर जीती है. वह एमटीवी रियलिटी शो हीरो होंडा रोडीज 5.0 का भी हिस्सा रह चुके हैं. उस सीजन को उन्होंने जीता भी है.

बिग बॉस सीजन 3 के विजेता – विंदू दारा सिंह

सभी के चहेते अभिनेता और अभी बिग बॉस के आलोचक, विंदू दारा सिंह बिग बॉस सीजन 3 के विनर रह चुके हैं. उन्हें भी केश प्राइज के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे. रियलिटी शो के इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था.

बिग बॉस सीजन 4 की विनर – श्वेता तिवारी

कसौटी जिन्दगी की में प्रेरणा के रूप में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय, श्वेता तिवारी सीजन 4 की विनर रही हैं. वह अपने सीजन में रियलिटी शो की पहली महिला विजेता बनीं और 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घर ले गईं.

बिग बॉस सीजन 5 की विजेता – जूही परमार

महिलाओं की जीत का सिलसिला जारी रहा, क्योंकि कुमुक स्टार ने जूही परमार ने बिग बॉस सीजन 5 का खिताब अपने नाम किया. वो बी 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घर ले गई.

बिग बॉस सीजन 6 की विनर- उर्वशी ढोलकिया

कौसती ज़िंदगी की कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस सीजन 6 की विनर रही. उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली.

बिग बॉस सीजन 7 की विजेता – गौहर खान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान ने बिग बॉस सीजन 7 का खिताब अपने नाम किया. उन्हें शो में दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला. केश प्राइज के रूप में उन्हें 50 लाख रुपये मिले.

बिग बॉस सीजन 8 के विजेता – गौतम गुलाटी

और फिर, गौतम गुलाटी ने 2015 में 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी जीती. उन्होंने सलमान के साथ 2010 में आई फिल्म वीर में काम किया था.

बिग बॉस सीजन 9 विनर – प्रिंस नरूला

रियलिटी टीवी स्टार, प्रिंस नरूला ने यह साबित कर दिया कि वह हर शो जीतने के लिए ही बने है. वह बिग बॉस सीजन 9 के विनर रह चुके हैं. वह 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि घर ले गए.

बिग बॉस सीजन 10 विनर – मनवीर गुर्जर

शो में एंट्री करने वाले आम आदमी मनवीर गुर्जर को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिला.

बिग बॉस सीजन 11 की विजेता – शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे ने बीबी 11 की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की. उन्हें घर में फैंस ने काफी पसंद किया और उनके कुकिंग स्टाइल से लेकर सादगी को ढ़ेर सारा प्यार दिया.

बिग बॉस सीजन 12 की विजेता – दीपिका कक्कड़

दीपिका, जो ससुराल सिमर के साथ घर-घर में पहचानी जाने लगी. वो बिग बॉस सीजन 12 की विजेता रह चुकी हैं. उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 30 लाख रुपये मिले थे.

बिग बॉस सीजन 13 के विजेता – सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 की कामयाबी सुनहरे पन्नों में लिखी गई है. आज भी फैंस सीजन में मौजूद सभी कंटेस्टेंट से जुड़े हैं. इस सीजन को सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया था. हालांकि 2 सितंबर को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

बिग बॉस सीजन 14 की विजेता – रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक ने अपनी बॉसी नेचर से बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम किया. वह 36 लाख रुपये की पुरस्कार राशि घर ले गई. बाद में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी काम किया.

बिग बॉस सीजन 15 के विजेता – तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 का खिताब अपने नाम किया. उन्हें चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के तौर पर 40 लाख रुपये मिले थे. इन-दिनों एक्ट्रेस करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola