Bigg Boss 16: बिग बॉस में इस वीकेंड एक साथ होगा तीन एलिमिनेशन, ये पॉपुलर कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jan 2023 4:10 PM

विज्ञापन

बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीजिता, निमृत, सुम्बुल तौकीर और एमसी स्टैन नॉमिनेटेड है. हालांकि खबरे आ रही हैं कि श्रीजिता डे के अलावा अब्दु और साजिद भी आउट हो सकते हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. यहां हर दिन रिश्ते बदलते हैं और कई गहरी दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है. अब ये सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. जहां बाहर फैंस को लग रहा है कि प्रियंका चौधरी विनर होगी, ऐसे में कई लोग शिव और अर्चना का सपोर्ट कर रहे हैं. इधर सौंदर्या शर्मा, निम्रत कौर और एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. इन-दिनों घर में फैमिली वीक चल रहा है. जिसमें सभी कंटेस्टेंट के घरवाले आए हैं. फिलहाल टीना और शालीन की मां घर में अपने बच्चों को समझा रही है.

शुक्रवार का वार में सलमान खान

आज शुक्रवार का वार में सलमान खान घरवालों को ढेर सारी मस्ती करवाएंगे. भारती सिंह भी पति हर्ष लिंबाचिया के साथ घर के अंदर दाखिल होंगी. वो यहां टीना के साथ प्रैंक करेंगी और सबका खूब मनेरंजन करवाएंगी. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीजिता, निमृत, सुम्बुल तौकीर और एमसी स्टैन नॉमिनेटेड है. हालांकि द खबरी की रिपोर्ट की मानें तो इस हफ्ते श्रीजिता डे के अलावा अब्दु और साजिद भी आउट हो सकते हैं.

https://twitter.com/TheKhabriTweets/status/1613565690711273480


ये कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर

फैन पेज की मानें तो अब्दु किसी काम की वजह से घर से बाहर जाएंगे. वहीं श्रीजिता डे कम वोटों की वजह से बाहर जाएंगी. इधर साजिद खान को किसी फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसकी वजह से वह बाहर आ जाएंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अब्दु घर से बाहर हुए थे, उनको किसी एनिमेशन का हिस्सा बनना था, जिसकी वजह से वह गए थे. इसके अलावा शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, श्रीजिता डे, शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन अभी भी गेम में बने रहेंगे.

Also Read: पवन सिंह के साथ भोजपुरी गाने में काम कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा, VIDEO में देखें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola