'बिग बॉस' फेम हिमांशी खुराना की तबीयत खराब, अब इस वजह से जल्द करवाएंगी सर्जरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 9:28 AM
Himanshi Khurana Surgery : बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है. हाल ही में हिमांशी आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ म्यूजिक वीडियो 'अफसोस करोगे' (Afsos Karoge) में नजर आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था. इस बीच उनकी एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठी दिखी थी. इसे देखकर सबने ये कयास लगाया कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई. लेकिन अब इस तसवीर के पीछे की सच्चाई बाहर आई है.
Himanshi Khurana Surgery : बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है. हाल ही में हिमांशी आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ म्यूजिक वीडियो ‘अफसोस करोगे’ (Afsos Karoge) में नजर आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था. इस बीच उनकी एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठी दिखी थी. इसे देखकर सबने ये कयास लगाया कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई. लेकिन अब इस तसवीर के पीछे की सच्चाई बाहर आई है.
दरअसल, हिमांशी खुराना इन दिनों पीसीओएस के दर्द से गुजर रही हैं और उनकी हालत बेहद खराब है. स्पॉटब्वाय से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि, ‘उनका पीसीओएस बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया है. जिसकी वजह से उन्हें सूजन आ गई है और बहुत ब्लीडिंग हो रही है. एक्ट्रेस की हालत इतनी खराब है कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं. जिसके कारण वो फ्लाइट में उन्हें व्हील चेयर के जरिए अंदर ले जाया गया था.
https://www.instagram.com/p/CEbMpLchiYO/
सूत्र ने आगे बताया, उनका एक शूट था जिसके लिए उन्होंने बहुत पहले से कमिटमेंट दिया हुआ था, वो उस शूट को कैंसल नहीं कर सकती थीं. अब क्योंकि उनकी हालत बहुत खराब होती जा रही है तो शूटिंग के बाद वो सर्जरी कवाएंगी. फिलहाल हम उनका बहुत ध्यान रख रहे हैं, अभी उन्हें बहुत दर्द है.’
Also Read: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के देसी लुक पर फिदा फैंस का लाजवाब कमेंट- ‘बन-ठनकर कहां चली मैडम’?
गौरतलब है कि कुछ समय पहले हिमांशी की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस तसवीर में उन्होंने चूड़ा पहना हुआ था. उनकी इस तसवीर को बेहद पसंद किया गया था और फैंस उनसे लगातार कमेंट कर पूछ रहे थे कि क्या आपने शादी की ली ? उन्होंने हाथ में मंगलसूत्र वाला ब्रेसलेट भी पहना था.
https://www.instagram.com/p/CBR-SN8gxGn/
आसिम और हिमांशी की जोड़ी बिग बॉस में बनी थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. आसिम ने तो बिग बॉस के घर में ही हिमांशी को प्रपोज कर दिया था, हालांकि हिमांशी ने घर के बाहर आने के बाद आसिम को पसंद करनेवाली बात कही थी. पिछले दिनों आसिम की फैमिली के साथ हिमांशी की तसवीरें भी खूब वायरल हुई थी.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










