The Kapil Sharma Show: 'आपके फैमिली में कोई वैध-हकीम रहे है?', कपिल ने सचिन-जिगर से ऐसा क्यों पूछा सवाल, देखें VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 10:12 AM
The Kapil Sharma Show : टीवी पर सबसे पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' हर हफ्ते लोगों को खूब हंसाता है. इस बार इस वीकेंड में संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) नजर आएंगे. साथ में उनके सिंगर दिव्य कुमार भी होंगे. शो के दौरान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इनके साथ खूब मस्ती करते दिखेंगे. साथ ही उनसे कई सवाल पूछने वाले है, जिसे सुनकर सब खूब मजे लेंगे.
The Kapil Sharma Show : टीवी पर सबसे पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ हर हफ्ते लोगों को खूब हंसाता है. इस बार इस वीकेंड में संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) नजर आएंगे. साथ में उनके सिंगर दिव्य कुमार भी होंगे. शो के दौरान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इनके साथ खूब मस्ती करते दिखेंगे. साथ ही उनसे कई सवाल पूछने वाले है, जिसे सुनकर सब खूब मजे लेंगे.
सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कपिल सचिन-जिगर ने सवाल पूछते नजर आ रहे है. कपिल सचिन जिगर से कहते है कि पहले आपका गाना आया उसके बाद बाबाजी की बूटी, बीट पर बूटी, आपका साथ में कोई जड़ी-बूटी का भी काम है. कोई वैध-हकीम रहे है फैमिली में. ये सवाल सुनकर सब हंसने लगते है.
https://www.instagram.com/p/CE6rf1fHoHN/
कपिल फिर कहते है दरअसल कई बार होता है साइड बिजनेस. जैसा अर्चना पूरण सिंह का साइड बिजनेस ये शो है और उनका मेन काम कुछ और है. ये मड में रहती है ना तो इनका काम मगरमच्छ के दातों में ब्रेसस लगाती है. ये जवाब सुनकर शो में सब हंसने लगते है.
वहीं, कपिल शो में दिव्य कुमार के साथ भी खूब मस्ती करते है और उनसे पूछते है कि आपने अपने नाम के आगे असली दिव्य कुमार क्यों लगाया है. इस पर सिंगर काफी मजेदार जवाब देते है. बता दें कि लॉकडाउन के बाद से पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो धमाल मचा रहा है और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. पिछले एपिसोड में संगीतकार अजय-अतुल की जोड़ी ने शो में शिरकत की थी और अपने करियर के बारे में बताया था. अब शो पर पॉवर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी शिरकत करेंगे.
गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो की टीम ने जुलाई महीने में शूटिंग फिर से शुरू की थी, जिसमें कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. इस दौरान कपिल बिना लाइव ऑडियन्स के शूट कर रहे है. कपिल शर्मा शो में लॉकडाउन से पहले लाइव ऑडियन्स भी मौजूद होती थी. शो के बीच-बीच में कपिल उनसे कई मजेदार सवाल-जवाब करते थे, जो सबको खूब पसन्द आता था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










