ePaper

The Kapil Sharma Show: जब कपिल ने ऐश्वर्या से अभिषेक को लेकर पूछ दिया था ये सवाल, एक्ट्रेस ने दिया था मजेदार जवाब... VIDEO

Updated at : 08 Sep 2020 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: जब कपिल ने ऐश्वर्या से अभिषेक को लेकर पूछ दिया था ये सवाल, एक्ट्रेस ने दिया था मजेदार जवाब... VIDEO

Aishwarya Rai Bachchan in The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो 'द कपिल शर्मा शो' लॉकडाउन के बाद लौट चुका है. शो के सभी सदस्य फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं. हंसी-ठहाकों का दौर फिर से शुरू हो चुका है. जहां दर्शक नये एपिसोड को देखकर लोट-पोट हो रहे है तो वहीं शो के पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. ऐसे में शो का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) नजर आ रही है. इस दौरान कपिल ऐश्वर्या से ऐसा सवाल पूछते है, जिसे सुन वो खूब हंसने लगती है.

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan in The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो द कपिल शर्मा शो लॉकडाउन के बाद लौट चुका है. शो के सभी सदस्य फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं. हंसी-ठहाकों का दौर फिर से शुरू हो चुका है. जहां दर्शक नये एपिसोड को देखकर लोट-पोट हो रहे है तो वहीं शो के पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. ऐसे में शो का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) नजर आ रही है. इस दौरान कपिल ऐश्वर्या से ऐसा सवाल पूछते है, जिसे सुन वो खूब हंसने लगती है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कपिल के शो पर साल 2015 में अपनी फिल्म ‘जज्बा’ के प्रमोशन के लिए दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ कपिल शर्मा शो पर बतौर गेस्ट पहुंची थीं. इस दौरान कपिल एक्ट्रेस से अभिषेक और उनके परिवार को लेकर कई मजेदार सवाल पूछा था.

https://www.instagram.com/p/CCrIr_GhwWJ/

शो के दौरान कपिल ऐश्वर्या से सवाल पूछते है कि, क्या उन्होंने कभी पति अभिषेक के लिए पराठा बनाया है? इस पर ऐश्वर्या कहती हैं, हां मैंने सिर्फ अभिषेक ही नहीं मेरी आराध्या भी है तो दोनों बच्चों के लिए बनाया. एक्ट्रेस की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

Also Read: क्या आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियाबाड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे पार्थ समथान? ऐसी है चर्चा

इसके बाद कपिल शर्मा, ऐश्वर्या राय की बात सुनकर उन्हें छेड़ते हुए कहते हैं, वाह…इतनी खूबसूरत लड़की पराठा बनाती होंगी तो पराठा कितना गोरा होता होगा न. पराठे में मक्खन डालो तो वो भी एंजॉय करता होगा. वो उन्हें कहते है कि अगर उनके लिए कोई ऐसे प्यार से पराठे बनाये तो वो उसे कभी खाये ही ना. ये सुनकर ऐश्वर्या अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और जोर से हंसने लगते हैं.

बता दें कि लॉकडाउन के बाद से पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो धमाल मचा रहा है और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. पिछले एपिसोड में संगीतकार अजय-अतुल की जोड़ी ने शो में शिरकत की थी और अपने करियर के बारे में बताया था. अब शो पर पॉवर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी शिरकत करेंगे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola