'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो रिलीज, सामने आई प्रीमियर डेट, सलमान बोले- जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वही होगा

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार ने शो का पहला फुल प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें प्रीमियर डेट और टेलीकास्ट टाइम का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Start Date: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. अब कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार ने शो का पहला फुल प्रोमो जारी कर दिया है. इसके साथ ही सलमान खान के होस्ट वाले इस सीजन की प्रीमियर डेट और टेलीकास्ट टाइम भी सामने आ गया है. नए प्रोमो में सिर्फ तारीख ही नहीं, बल्कि एक ऐसा डायलॉग भी सुनने को मिला है.

विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे 'बिग बॉस 20'?

जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का पहला एपिसोड 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. वहीं, इसका टीवी टेलीकास्ट उसी दिन रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर किया जाएगा. यानी इस बार भी दर्शक शो को पहले ओटीटी पर और उसके बाद टीवी पर देख सकेंगे.

क्या सलमान खान ने दे दिया इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट का संकेत?

प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आते हैं,

जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वही अब 'बिग बॉस' में होगा... तथास्तु!

बस यही एक लाइन से फैंस लगातार अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या सलमान ने इसी डायलॉग के जरिए 'बिग बॉस 20' की थीम या सबसे बड़े ट्विस्ट का इशारा दे दिया है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक थीम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है.

View on Instagram

सलमान खान बोले- हर क्लू को ध्यान से देखिए

जियोहॉटस्टार की तरफ से जारी बयान में IANS के मुताबिक, सलमान खान ने कहा,

हर सीजन में 'बिग बॉस' नया गेम, नए रिश्ते और चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आता है. लेकिन इस बार कहानी के बीच में एक ऐसा राज छिपा है, जो इस सीजन को पहले के सभी सीजन से अलग बनाता है. पहला इशारा प्रोमो में ही दे दिया गया है, बस उसे ध्यान से देखने की जरूरत है. यह सिर्फ शुरुआत है. मुझे बेसब्री से इंतजार है कि जब 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' शुरू होगा, तब दर्शक इन सभी क्लूज को जोड़कर इस रहस्य को समझने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: सेहत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सलमान खान का खुलासा, बोले- 16 किलो वजन घटाया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola