Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने दिया रियालिटी चेक, गौरव खन्ना को कही बड़ी बात, इन 2 को दिया वेकअप कॉल

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Aug 2025 6:41 PM

विज्ञापन

सलमान खान बिग बॉस 19 वीकेंड का वार नहीं करेंगे होस्ट फोटो- कलर्स टीवी इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड का वार को लेकर दर्शक सुपर एक्साइटेड हैं. वह जानना चाहते हैं कि कौन से कंटेस्टेंट को सलमान खान की डांट लगेगी और किसे उनकी गेम प्लान के लिए सराहना मिलेगी. अब भाईजान ने लेटेस्ट प्रोमो में सबको रियालिटी चेक दिया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन से घर युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया. घरवाले एक दूसरे से भिड़ते नजर आए. रियालिटी शो का एक हफ्ता खत्म होने के बाद फाइनली वीकेंड का वार आ गया. जिसमें सलमान खान प्रतियोगियों को असलियत का एहसास दिलाते दिखाई देंगे.

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने दिया रियालिटी चेक

चैनल की ओर से जारी किए गए एक नए प्रोमो में, होस्ट सलमान खान बिग बॉस 19 के सभी प्रतियोगियों को रियालिटी चेक देते नजर आ रहे हैं. सलमान ने बिग बॉस के घर को ‘मैं खाना’ कहने के साथ बातचीत शुरू की और कहा कि सभी प्रतियोगी केवल अपने बारे में बात करते नजर आते हैं. प्रणित मोरे से शुरुआत करते हुए, भाईजान ने उन्हें तान्या मित्तल का ‘सैटेलाइट’ कहा. वह बोले, इनका काम सिर्फ तान्या पर नजर रखना ही है. उन्होंने तान्या को कहा कि जब 4 लोगों के बीच बात होती है, तो आपकी ही चर्चा होते रहती है.

नगमा मिराजकर और आवेज दरबार को सलमान खान ने दी ये सलाह

सलमान खान शो में नगमा मिराजकर और आवेज दरबार को वेकअप कॉल दिया. उन्होंने कहा कि नगमा और आवेज, जागो.. आप लोग दिखाई नहीं दे रहे हो, जो अच्छा संकेत नहीं है. गौरव खन्ना से बात करते हुए, सलमान उनसे पूछते हुए देखे जा सकते हैं कि क्या वह प्रतियोगियों के असली रंग देख पा रहे हैं. सलमान गौरव से पूछते हैं, ”गौरव, आप लोगों के असली रंग देख रहे हैं या नहीं?” उसी का जवाब देते हुए, अनुपमा एक्टर ने कहा, ”नहीं सर, अब तक तो नहीं.” तब भाईजान ने कहा, ”निकलने से पहले जान जाइए.”

प्रणित मोरे को सलमान खान ने कही ये बात

इतना ही नहीं, चैनल की ओर से जारी किए गए एक दूसरे प्रोमो में, सलमान को स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को खरी खोटी सुनाते हुए भी देखा गया. वह कहते हैं कि आप लोगों को हंसाने के लिए काफी नीचे चले जाते हैं. सलमान ने कहा, ”मुझे पता है आपने मेरे ऊपर क्या-क्या बोला है, जो सही नहीं है. जो चुटकुले आप ने मारे हैं मेरे ऊपर, अगर आप मेरी जगह होते और मैं अंदर आप की जगह होता तो आप कैसी प्रतिक्रिया देते?”

Bigg Boss 19 Twists: फरहाना भट्ट के घर में घुसते ही गुस्से में तिलमिलाया ये कंटेस्टेंट, कहा- गटर दूर हट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola