Bigg Boss 19 Twists: फरहाना भट्ट के घर में घुसते ही गुस्से में तिलमिलाया ये कंटेस्टेंट, कहा- गटर दूर हट

फरहाना भट्ट और बसीर अली फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 19 Twists: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और टिप्पणी कर रहे हैं. इसी बीच फराहाना भट्ट की एंट्री हुई. उन्होंने घर में घुसते ही बसीर अली पर अटैक कर दिया.
Bigg Boss 19 Twists: दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी टीवी शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ लौट आया है और घर में होने वाले ड्रामे, लड़ाई-झगड़े दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. गौरव खन्ना की लगातार हाउस मेट्स से किसी न किसी वजह से अक्सर लड़ाई हो रही है. इसी बीच फरहाना भट्ट ने घर में फिर से एंट्री ली. जिससे सभी शॉक्ड हो गए.
फरहाना की हुई बिग बॉस 18 में फिर से एंट्री
बिग बॉस 19 के ताजा एपिसोड में, दर्शकों ने देखा कि फरहाना को सीक्रेट रूम में रखा गेया था. जहां से वह घरवालों की हर बातचीत सुन पा रही थी. इसी बीच बिग बॉस ने कहा कि उन्हें किसी एक सदस्य को चुनना होगा, जो उन्हें फिर से घर में एंट्री दिलवा सकता है. उन्होंने गौरव को चुना. एक्टर ने भी इंसानियत दिखाते हुए घर का राशन न चुनकर फराहाना को एंट्री दिलाई.
फरहाना भट्ट और बसीर अली के बीच बड़ा झगड़ा
फरहाना की दोबारा एंट्री ने हाउस में अफरा-तफरी मचा दी. वह आते ही बसीर अली से भिड़ गईं. उनकी बहस जल्द ही एक तीखी बहस में बदल गई. दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने और गालियां देने लगे. फरहाना ने बसीर को नीचा दिखाते हुए कहा, “तुमने कहा था कि मैं तुम्हारे टाइप की नहीं हूं और दूसरी घिनौनी बातें भी कीं.” फरहाना के आरोप सुनकर बसीर ने उन्हें दूर रहने के लिए कहा और बोले “दूर हट, गटर… खाना खाके कूड़ेदान में रहो.”
अमाल मलिक पर इस वजह से भड़की फरहाना भट्ट
मामला यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने अमाल मलिक की भी क्लास लगाई. दरअसल सिंगर ने फरहाना पर कई भद्दी टिप्पणियां की थीं. बिग बॉस 19 हर रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है. आज वीकेंड का वार है. जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Collection Day 2: परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




