Bigg Boss 19 Nominations: इस हफ्ते ये 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, लिस्ट में मृदुल तिवारी का नाम शामिल

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :08 Sep 2025 12:59 PM
विज्ञापन
Bigg Boss 19 Nominations

बिग बाॅस 19 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Nominations: बिग बॉस 19 ड्रामा के मामले में कभी निराश नहीं करता. इस सीजन में भी प्रतियोगियों के बीच कई झगड़े देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट दे रहा है. हाल ही में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शहबाज बदेशा की एंट्री हुई. आइये जानते हैं नए वीक में कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ.

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में अशनूर कौर, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे कंटेस्टेंट्स दिखाई दे रहे हैं, जो अपने गेम प्लान से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. पिछला वीकेंड का वार कई नए ट्विस्ट लेकर आया. जिसमें सलमान ने अमाल मलिक को फटकार लगाई और अभिषेक बजाज की ओर से फरहाना भट्ट को उठाने के मामले को खींचने के लिए नेहल को जमकर डांटा. इसके अलावा शहनाज गिल और मुनव्वर फारुकी जैसे स्टार्स ने भी शिरकत की और घरवालों पर कमेंट किया. अब नया हफ्ता शुरू हो गया है. ऐसे में आइये जानते हैं इस वीक कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है.

इस वीक बिग बॉस 19 से बेघर होने के लिए यह 4 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

  • मृदुल तिवारी
  • नतालिया जानोसजेक
  • अवेज दरबार
  • नगमा मिराजकर

कैसे हुआ बिग बॉस 19 के इस हफ्ते का नॉमिनेशन

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क काफी रोमांचक था, क्योंकि प्रतियोगियों ने “19 मिनट काउंटिंग टास्क” करना था. जिसमें कंटस्टेंट को कार्य पूरा होने के बाद बगीचे में स्कूटर का हॉर्न बजाना था. टास्क शुरू होने से पहले, बिग बॉस ने बसीर अली को स्पेशल पॉवर दिया. जिसमें उन्होंने नेहल को बचाया.

नॉमिनेशन टास्क में किसने लिया कितना मिनट

नॉमिनेशन टास्क के दौरान, अभिषेक और अशनूर ने 23 मिनट 30 सेकंड, प्रणित और फरहाना ने 20 मिनट 40 सेकंड, गौरव और तान्या ने 20 मिनट 25 सेकंड, नतालिया और मृदुल ने 14 मिनट 7 सेकंड, नीलम और जीशान ने 23 मिनट 40 सेकंड, अमाल और कुनिका 22 मिनट 24 सेकंड का समय लिया.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म पास या फेल, कलेक्शन देख लगेगा झटका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola