Bigg Boss 18 जीतते ही करणवीर मेहरा ने किया पहला पोस्ट, इन 2 खास लोगों के साथ शेयर की ट्राफी, कहा- दूसरी ट्राफी भी घर आ गई

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18 Winner: करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना और रजत दलाल को हराकर बिग बॉस 18 की ट्राफी अपने नाम कर ली. ट्राफी जीतने के बाद एक्टर ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा दो रियलिटी शोज के विनर बन गए हैं. करण ने पहले खतरों के खिलाड़ी 14 जीता था और अब वह बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं. उनके फैंस उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं. अब ये ट्राफी जीतने के बाद एक्टर ने पहला पोस्ट किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं. करण ने अपनी ट्राफी उन्होंने अपनी मां और बहन के साथ शेयर किया है.

बिग बॉस 18 की ट्राफी जीतने के बाद करण वीर मेहरा ने किया पहला पोस्ट

करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी जीतने के बाद पहला पोस्ट किया है. तसवीर में ट्राफी के साथ वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रहे हैं. फोटो शेयर एक्टर ने लिखा, जिस पल का हम लोग इंतजार कर रहे थे, वह फाइनली आ गया है. जनता का लाडला शो जीत गया है. बिग बॉस 18 का असली हीरो वापस आ गया है अपने असली बैकबोन्स के साथ में ट्राफी है, जिसका वादा किया था. आप सब ने तटस्थ दर्शक के पावर को दिखाया. ये ट्राफी आपकी है. ये दूसरी ट्राफी भी घर आ गई है और ये पहले से भी ज्यादा चमक रही है. जश्न शुरू करें.

करण वीर मेहरा ने इन शोज में किया काम

करण वीर मेहरा ने साल 2005 में टीवी शो रीमिक्स से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी. शो में उन्होंने आदित्य का रोल प्ले किया था. इसके बाद एक्टर ने साथ रहेगा ऑलवेज, सती…सत्य की शक्ति, विरुद्ध, हम लड़कियां, बहनें और पवित्र रिश्ता जैसे शोज में काम किया. इसके अलावा एक्टर ने इट्स नॉट दैट सिंपल और पॉइजन 2 जैसे वेब सीरीज में भी काम किया है. उनकी आने वाली वेब सीरीज कपल ऑफ मिस्टेक्स है, जिसमें वह अश्विन का किरदार निभाते दिखेंगे.

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18 की ट्राफी जीतने पर करणवीर मेहरा का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- बैक-टू-बैक 2 रियलिटी शो…

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर विनर करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज गिल बोली- जीत आपको…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola