Bigg Boss 18: ऋत्विक धनजानी ने बिग बॉस 18 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- घर में लॉक होने…
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Sep 2024 5:21 PM
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो का प्रीमियर 6 अक्टूबर से होने वाला है. हर किसी की धड़कने बढ़ी हुई है. अब ऋत्विक धनजानी ने शो में भाग लेने पर चुप्पी तोड़ी है.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को होने वाला है और कहने की जरुरत नहीं है कि दर्शकों की एक्साइटमेंट लेवल हाई है. हर कोई जानना चाहता है कि नए सीजन में कौन से कंटेस्टेंट धमाल मचाएंगे. सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा है. इनमें ऋत्विक धनजानी भी शामिल थे. ऐसी अफवाह थी कि सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो के लिए उनसे संपर्क किया गया था. हालांकि, अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
क्या बिग बॉस 18 में भाग लेंगे ऋत्विक धनजानी
ऋत्विक धनजानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “#FakeNews अलर्ट!! झूठी खबर! मेरे बस की बात नहीं, बिग बॉस में जाना. बहुत काम है मेरे पास, लॉक नहीं हो सकता हूं. मुझे यह इसी तरह पसंद है! मीडिया से अनुरोध कृपया मेरे नाम के साथ गलत हेडलाइन न बनाएं, बात करने के लिए काफी अच्छी चीजें हैं.”
कब से शुरू होगा बिग बॉस 18
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ के 18वें सीजन के होस्ट के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. शो के निर्माताओं ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान एक आकर्षक अवतार में नजर आ रहे हैं. इस बार का थीम ‘टाइम का तांडव’ होगा. जिसमें सिर्फ वर्तमान पर ही नहीं बल्कि पास्ट और फ्यूचर पर भी नजर रहेगी. ‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे केवल कलर्स पर होगा.
ऋत्विक धनजानी ने कौन से शोज से मचाया धमाल
ऋत्विक धनजानी ने 2009 में बंदिनी में पार्थ का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग की शुरुआत की. उन्होंने पवित्र रिश्ता में अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर के किरदार से घर-घर पॉपुलैरिटी मिली. धनजानी को पहली सफलता ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मिली, जहां उन्हें जय खुराना की भूमिका निभाते हुए देखा गया था. 2013 में, वह ‘ये है आशिकी’ के साथ होस्ट बने. उनकी सफलता के कारण उन्हें ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’, ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ और ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ सहित अन्य शो की होस्टिंग करने का भी मौका मिला.

Also Read- Bigg Boss 18: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को मिला सलमान खान का शो, अभीरा से है कनेक्शन
Also Read- Bigg Boss 18 में धमाल मचा सकते हैं ये स्टार्स, इस दिन से शुरू होगा एंटरटेनमेंट का डेली डोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










