Bigg Boss 18 में धमाल मचा सकते हैं ये स्टार्स, इस दिन से शुरू होगा एंटरटेनमेंट का डेली डोज

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Sep 2024 1:24 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. रियालिटी शो 6 अक्टूबर से कलर्स और जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगा. आइये जानते हैं कौन से कंटेस्टेंट टाइम के तांडव में फंसेंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस लवर्स का इंतजार लगभग खत्म हो गया है, क्योंकि नया सीजन जल्द ही कलर्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. बीते दिनों सलमान खान ने बिग बॉस 18 का धमाकेदार प्रोमो शेयर किया. इस सीजन का थीम ‘टाइम का तांडव’ होगा. भाईजान ने बताया बिग बॉस का लोगो अब तक केवल वर्तमान को ही दिखता था, लेकिन अब ये पास्ट और फ्यूचर को भी देखेगा. बिग बॉस का प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होगा.

बिग बॉस 18 कब से होगा कलर्स पर ऑनएयर

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव आएगा! देखिए #बिगबॉस18, ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर रात 9 बजे, सिर्फ #कलर्स और @ऑफिशियलजियोसिनेमा बराबर.” जैसे ही प्रोमो आया फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “क्या प्रोमो है ये सीजन ब्लॉकबस्टर जाएगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भाईजान फाइनली वापस आ गए हैं… मजा आएगा. अच्छे कंटेस्टेंट भी आ रहे हैं. सुपर होगा सबकुछ.”

ये 17 कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 में ले सकते हैं भाग

बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे यूजर्स ये जानने के लिए बेताब हैं कि नए सीजन में कौन से स्टार्स धमाल मचाएंगे. ऐसे में सोशल मीडिया पेज बिग बॉस तक ने एक लिस्ट जारी की और कंफर्म कंटेस्टेंट के बारे में बताया. इसमें निया शर्मा, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, न्यारा बनर्जी, मीरा देओस्थले, सायली सालुंखे, अविनाश मिश्रा, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर और शांति प्रिया शामिल है. वहीं एक दूसरी लिस्ट भी थी, जो लगभग फाइनल है. इसमें शहजादा धामी, ऋत्विक धनजानी, करण वीर मेहरा, जान खान, करम राजपाल और बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम शामिल है. वहीं ईशा कोपिकर ने शो छोड़ने का फैसला किया.

कब से सलमान खान बिग बॉस कर रहे हैं होस्ट

सलमान खान बिग बॉस सीजन 4 से इसे होस्ट कर रहे हैं. यह एक अमेरिकी शो का हिंदी रीमेक है. भारत में, बिग बॉस तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और बांग्ला सहित विभिन्न भाषाओं में स्ट्रीमिंग कर रहा है. बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी ने विजेता की ट्रॉफी जीती. बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबुल विजेता बनकर उभरीं. बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया था और इस शो ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी.

Also Read- Bigg Boss 18 On Air Date: कलर्स-जियो सिनेमा पर इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 18, अभी नोट कर लें डेट

Also Read- Bigg Boss 18: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को मिला सलमान खान का शो, अभीरा से है कनेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola