Bigg Boss 18: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को मिला सलमान खान का शो, अभीरा से है कनेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Sep 2024 9:51 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

बिग बॉस 18 के शुरू होने का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. शो के टीजर ने दर्शकों की बेताबी बढ़ा दी. अब कुछ और सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो सलमान खान के शो में आ सकते हैं. उनके नाम आपको हम बताते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के अनाउंसमेंट के बाद से ही सोसल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज है. दर्शक कंटेस्टेंट की लिस्ट जानने के लिए उत्सुक है. शो का टीजर जारी हो चुका है, जिसमें सलमान खान अनोखे स्वैग में दिखे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को इस वीकेंड प्रोमो मेकर्स जारी कर देंगे. कई पॉपुलर सेलेब्स के नाम सामने आए है, जो बिग बॉस के घर के अंदर बंद हो सकते हैं. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी को शो के लिए कंफर्म कर लिया गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पुराने अरमान बिग बॉस 18 में आएंगे नजर

ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट की मानें तो, शहजादा धामी, जो अरमान का किरदार ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे, उन्हें सलमान खान के शो के लिए कंफर्म कर लिया गया है. शहजादा को राजन शाही के शो से उनके अन प्रोफेशनल बर्ताव की वजह से बाहर निकाल दिया गया था. रातोंरात एक्टर को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. उसके बाद से ही फैंस उन्हें किसी नये शो में देखने के लिए बेताब थे. फिलहाल शहजादा के बिग बॉस 18 में जाने को लेकर मेकर्स और ना ही एक्टर ने कन्फर्म किया है.

शहजादा धामी के अलावा इन एक्टर्स भी आएंगे बिग बॉस 18 में नजर

नायरा एम बनर्जी पिछली बार खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखी थी. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नायरा एम बनर्जी के अलावा नथ फेम चाहत पांडे, तितली एक्टर अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस 18 के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट है. हालांकि मेकर्स ने चारों एक्टर्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं, बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी विनर बने थे. उससे पहले रैपर एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विजेता बने थे.

Also Read- Bigg Boss 18 में होगा टाइम का तांडव, बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, नोट कर लें डेट

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

Also Read-Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola