Bigg Boss 17: ये स्टार बना हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, बिग बॉस में एंट्री के लिए मिली भारी भरकम फीस

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: ये स्टार बना हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, बिग बॉस में एंट्री के लिए मिली भारी भरकम फीस

बिग बॉस 17 का प्रीमियर इस रविवार 15 अक्टूबर को होगा. लॉन्च से पहले, कलर्स टीवी ने कुछ कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है. अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय जैसे सेलेब्स के ग्लैमरस लुक देखने को मिले. आईये जानते हैं इस सीजन की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस कौन हैं.

विज्ञापन

टेलीविजन जगत का एंटरटेनमेंट वापस आ गया है, क्योंकि कलर्स अपने मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस के साथ धमाकेदार वापसी कर रहा है. कई समय से शो को लेकर काफी ज्यादा बज है. हालांकि अब फैंस की इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है, क्योंकि 15 अक्टूबर से सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 17 ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है. बीते दिनों मेकर्स ने शो के कुछ प्रोमों जारी किए हैं, जिसमें हमे टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की झलक देखने को मिली. वे नेटफ्लिक्स इंडिया की जासूसी थ्रिलर मिशन मजनू के रब्बा जंदा पर डांस कर रहे हैं. कैप्शन में कहा गया है, “ना फेर पाओगे नज़र, कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आप पर असर. तो बताओ, कौन है ये जोड़ी नंबर 1?” इसके बाद, कलर्स टीवी ने एक मिरर के सामने खड़ी एक ग्लैमरस लेडी को दिखाया, जिन्होंने चेहरा को दुपट्टे से छुपाया हुआ है. वह मिमी से परम सुंदरी पर थिरक रही हैं. कैप्शन में कहा गया है, “कौन है ये परम सुंदरी, जो इस सीज़न, मचा देगी तहलका? अपना अनुमान कमेंट में लिखें.” फैंस ने कहा कि यह अभिनेत्री ईशा मालवीय हैं. अब खबर है कि बिग बॉस 17 में कौन सा ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसे सबसे ज्यादा फीस मिली है.

बिग बॉस 17 का ये है हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट

बिग बॉस सीजन 17 एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर एपिसोड के साथ कलर्स चैनल पर लॉन्च होगा. यह रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 की जगह लेगा, जिसमें शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और अन्य लोकप्रिय हस्तियां शामिल हैं. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित लोखंडे को अपने पति विक्की जैन के साथ बीबी 17 हाउस में प्रवेश करने के लिए भारी रकम दी गई है. प्रोडक्शन हाउस और चैनल कथित तौर पर मराठी मुलगी को बिग बॉस 17 के घर के अंदर रहने के लिए प्रति सप्ताह 10-12 लाख रुपये दे रहे हैं. इसके अलावा मुनव्वर फारूकी को प्रति एपिसोड 7 से 8 लाख रुपये दिए गए हैं. इसके बाद ऐश्वर्या शर्मा और कई यूट्यूबर्स शामिल है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.

ये हैं बिग बॉस 17 के कंफर्म प्रतियोगियों की लिस्ट

  • अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

  • ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

  • ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार

  • मुनव्वर फारूकी

  • अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके राइडर

  • मन्नारा चोपड़ा

  • जिग्ना वोरा

  • सनी आर्य उर्फ ​​तहलका प्रैंक

  • मनस्वी ममगई

  • ऋषि धवन

बिग बॉस 17 को कहां देखें?

JioCinema अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के 24×7 ड्रामा से भरपूर मनोरंजन की मेजबानी करने के लिए तैयार हो रहा है. JioCinema ने घोषणा की है कि प्लेटफॉर्म मल्टीपल-कैम एक्शन के साथ सेलिब्रिटी रियलिटी शो की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में दिखाएगा. बिग बॉस का आगामी सीज़न कलर्स टीवी पर भी फैंस के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि जिनके पास टीवी नहीं है, वो ओटीटी प्लैटफॉर्म पर इसे एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Bigg Boss 17 को 24×7 एंजॉय करने के लिए खेलना होगा ये क्विज, लाइव फीड देख जीत सकते हैं कई गिफ्ट्स

बिग बॉस 17 में कर सकते हैं मोबाइल का इस्तेमाल

बिग बॉस 17 में इस बार कई ड्रामे होंगे और ट्विस्ट का पिटारा खुलने की संभावना है. कहा जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट को बाहरी दुनिया से जुड़े रहने से लेकर मनोरंजन के साधन तक, यह नया जुड़ाव आनंद को तेजी से बढ़ा रहा है. प्रतियोगियों को पूरे सीज़न में अपने प्रियजनों से बात करने का मौका भी मिल सकता है. इससे बिग बॉस के घर में उनकी रणनीतियों, रिश्तों और समग्र अनुभव पर असर पड़ने की उम्मीद है. जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो से यह भी पता चलता है कि यह सीज़न दिल, दिमाग और ताकत का खेल होगा, लेकिन यह सभी के लिए समान नहीं होगा, कुछ प्रतियोगियों को बिग बॉस का समर्थन प्राप्त होगा. क्या इन चुने हुए लोगों के पास ही फ़ोन तक पहुंच होगी? या दर्शकों के लिए और भी कुछ है?

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola