बिग बॉस 16 फिनाले से पहले शिव ठाकरे ने सिद्धार्थ शुक्ला का तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, जानें क्या है वो माइलस्टोन
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Feb 2023 2:18 PM
Bigg Boss 16: 12 फरवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है. उस दिन पता चल जाएगा कि ट्रॉफी किसके सिर सजेगी. टॉप कंटेस्टेंट में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और एमसी स्टेन हैं. अब खबर है कि फिनाले से ठीक पहले शिव ने बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को है. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं, कि किसके सिर इस सीजन का ताज सजेगा. टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें तो शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और एमसी स्टेन रेस में बने हुए है. इन्ही में से कोई एक कल अपने घर बिग बॉस 16 विनर की ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा. अब खबर आ रही है कि शिव ठाकरे के नाम एक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जी हां शिव नए राजा हैं.
बिग बॉस तक की रिपोर्ट की मानें तो शिवठाकरे ने बिगबॉस 16 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उनका जर्नी वीडियो 23 मिनट तक दिखाया गया. अब तक बिग बॉस के सीजन में किसी का भी वीडियो इतने देर तक नहीं दिखाया गया है. वे बिग बॉस 13 के पूर्व विजेता और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहें. बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, शिव ठाकरे सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय प्रतियोगी बन गए हैं, क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला का यात्रा वीडियो 20 मिनट का था, जिसने बिग बॉस 13 में उनकी स्टार पावर को दिखाया था और अब शिव ठाकरे की स्टार पावर ने अन्य सभी प्रतियोगियों को पछाड़ दिया है.
#ShivThakare created a new record in the #BiggBoss16. His 23-minute Journey Video is the longest ever by any Contestants ever in #BiggBoss
— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 10, 2023
Duration of #BiggBoss16 Finalists Journey Video
☆ #ShivThakare – 23min 1sec (Longest Journey ever in Bigg Boss History)
☆ #PriyankaChaharChoudhary – 20min 44sec
☆ #MCStan – 19min 08 sec
☆ #ShalinBhanot – 16min 35sec
☆ #ArchanaGautam – 16min 14sec— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 10, 2023
फिनाले से पहले शिव ठाकरे की इस उपलब्धि ने उन्हें ट्रॉफी के थोड़ा और करीब पहुंचा दिया. इस बात की बहुत चर्चा है कि फिनाले शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच होगा. फैंस का मानना है कि प्रियंका चाहर चौधरी ट्रॉफी लेकर जाएंगी. हालांकि वोटिंग लाइन्स अब भी खुली है, तो पासा कभी नहीं पलट सकता है. यह भी खबर है कि रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले प्रतियोगी के रूप में शिव ठाकरे को चुनेंगे. यहां तककि अर्चना गौतम भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनने में कामयाब रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










