Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया ‘पति’ और बिग बॉस को ‘ससुराल’, बोली- अभी देवरानी से…

Bigg Boss 16: पॉलिटिशियन अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में आते ही गेम खेलना शुरू कर दिया है. अर्चना ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कह दिया, जिसकी चर्चा अभी हो रही है. उन्होंने कहा कि सलमान जी को वो अपना पति मानती है.
Bigg Boss 16: अभिनेत्री, मॉडल और पॉलिटिशियन अर्चना गौतम सलमान खान के शो बग बॉस 16 में एंट्री ले चुकी है. अर्चना 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का क्राउन अपने नाम कर चुकी है. वो काफी ग्लैमरस है और अपनी स्टनिंग फोटोज से फैंस को दीवाना बना देती है. हाल ही में अर्चना ने एक बयान दिया था, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में है. उन्होंने सलमान को अपना पति बताया है.
अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में आते ही हंगामा करना शुरू कर दिया है. अर्चना ने इमली फेम सुंबुल तौकीर के नाम का मजाक बनाया था, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. वहीं, घर के अन्दर जाने से पहले एक्ट्रेस ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था, मैंने बिग बॉस को कभी एक खेल के रूप में नहीं देखा.
अर्चना गौतम ने कहा, मैं हमेशा कहती हूं कि मैं बिग बॉस जा रही हूं अभी देवरानी, जेठनियों से बात करूंगी … लड़ाई करुंगी. सलमान खान जी मेरे पति हैं, मै उनके साथ हूं और घर के अन्य प्रतियोगी मेरी ननद और देवर होंगे. एक्ट्रेस की इस बयान की चर्चा हर जगह हो रही है. अब देखना है सलमान इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते है या नहीं.
Also Read: Bigg Boss 16 Day 1 Highlight: पहले ही दिन इस बात पर उलझे गौतम विग-MC Stan, Abdu Rozik ने किया बड़ा खुलासा
अर्चना गौतम ने कहा कि बिग बॉस के अन्दर घर के काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. वो कहती है, मैं अपने खाने को लेकर बहुत आश्वस्त हूं और मैं रियल में अच्छा खाना बनाती हूं. मैं कोई अमीर बाप की बेटी नहीं हूं. मैं एक किसान की बेटी हूं और मैंने हमेशा अपना काम खुद किया है. मुझे घर के सारे काम करने की आदत है और मुझे नहीं लगता कि अगर मैं बिग बॉस के घर के अंदर रोज़मर्रा की काम करती हूं तो मैं छोटी नहीं हो जाउंगी.
बता दें कि अर्चना गौतम ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. वो कुछ हिन्दी और साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी है. एक्ट्रेस 2014 में मिस यूपी और 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीत चुकी है. वह मिस कॉसमॉस में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










