ePaper

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को घरवालों ने किया साइडलाइन, जेल में फेंके कपड़े...सोने के लिए बेड तक छीना

Updated at : 17 Nov 2022 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को घरवालों ने किया साइडलाइन, जेल में फेंके कपड़े...सोने के लिए बेड तक छीना

बिग बॉस के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां अर्चना गौतम एक बार फिर घरवालों से बगाबत करने की मूड में दिखाई दे रही है. उन्हें राशन को लेकर साजिद खान से भी लड़ाई करते देखा गया. जिसके बाद घरवालों ने अर्चना के कपड़े जेल में फेंक दिए.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. शो में बीते दिनों अर्चना गौतम ने गुस्से में आकर शिव का गला दबाया था, जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया था. हालांकि बाद में वीकेंड का वार में ड्रामा क्वीन अर्चना गौतम ने शो में दोबारा एंट्री की. घर में आते ही उन्होंने फिर से सभी घरवालों के नाक में दम कर दिया है. एक्ट्रेस डंके की चोट पर हर किसी से पंगे ले रही है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि बिग बॉस ने राजा यानी नये कैप्टन को राशन बांटने का कार्य दिया, जिसमें अर्चना राशन नहीं ले पाई.

अर्चना ने काम करने से किया मना

इस वाक्या के बाद अर्चना ने एक बार फिर अपना आपा खो दिया और साजिद खान के साथ झगड़ने लगी, उनकी ऊंची आवाज सुनकर साजिद भी भड़क गए और उन्हें निकलवाने की धमकी देने लगे. बाद में अर्चना ने घर की कोई भी ड्यूटी करने से मना कर दिया. अब कलर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैप्टन साजिद खान अर्चना गौतम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.

https://www.instagram.com/p/ClCAAJcqe3r/
अर्चना के खिलाफ हुए घरवाले

प्रोमो में सभी घरवाले अर्चना के खिलाफ जाते हैं और साजिद के आदेश का पालन करते हैं. प्रोमो में साजिद कहते हैं, ‘अगर 20 मिनट में वह नहीं उठी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’ कंबल ओढ़कर सो रही अर्चना के पास जाते ही शिव ठाकरे कहते हैं, ‘राजा का हुक्म है कि उठकर अपना काम नहीं किया तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई होगी.’ अर्चना जवाब देती हैं, ”उसे कहो कि मुझे ताना मत मारो, नहीं तो उसे वही मिलेगा…मैं अपना काम जानती हूं और इसे कब करना है…मैं इसे तब करूंगी”.

https://www.instagram.com/p/ClBbphaDBEz/
Also Read: Bigg Boss 16: शालीन भनोट के जन्मदिन पर बिग बॉस ने दिया खास सरप्राइज, ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
साजिद ने अर्चना को दी सजा

साजिद कहते हैं, “मुझे लगता है कि यह समय है, जब हम कार्रवाई में आगे बढ़ते हैं.” शिव, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट और अन्य उसका सारा सामान ले जाते हैं और उन्हें बाहर रख देते हैं. साजिद भी निमृत को सूटकेस ले जाने के लिए कहता है और सारे कपड़े जेल में डाल देता है. साजिद ने कहा, ”सूटकेस खोलो और सब यहीं फेंक दो…वह खेलना चाहती है, उसे दिखाने दो कि कैसे खेलना है…वह खुद को सुपरस्टार समझ रही है, उसे दिखाने दीजिए.’ सौंदर्या ने अर्चना से जागने का अनुरोध किया. बाद में, शिव, शालीन और एमसी स्टेन गद्दा ले जाते हैं, जिस पर अर्चना सो रही होती है और उसे जमीन पर लिटा देते हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola