ePaper

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के जन्मदिन पर बिग बॉस ने दिया खास सरप्राइज, ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Updated at : 16 Nov 2022 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के जन्मदिन पर बिग बॉस ने दिया खास सरप्राइज, ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस का घर इन-दिनों जंग का मैदान बना हुआ है. साजिद खान घर के नये कैप्टन है. ऐसे में बीते दिनो नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें गौतम, सौंदर्या, टीना दत्ता और शालीन नॉमिनेट हुए हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट एक दूसरे से लड़ते-झगड़ते दिखाई देते है. बीते दिनों शिव के साथ हाथापाई में अर्चना गौतम को घर से बेघर कर दिया गया था. जिसके बाद वीकेंड का वार में उन्हें एक और मौका दिया गया. बाद में कैप्टैंसी टास्क हुआ, जिसको साजिद खान ने जीत लिया और वह घर के नये कैप्टन है. अब लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें द शेफर्ड एंड द वुल्फ’ की कहानी पर गेम को रखा गया.

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड

इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी मजेदार था. जिसमें सभी कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने बताया कि आपके हिसाब से जो भी इस कंटेस्टेंट इस घर में रहने लायक नहीं है, उसके नाम की भेड़ चुननी होगी और उसे शिकार के रूप में भेड़िये के पास ले जाना होगा, बाद में उसे नॉमिनेट करने का ठोस कारण भी देना होगा. जिसके बाद सौंदर्या ने टीना को नॉमिनेट किया और उन्हें फेक कहा, शालीन ने भी गौतम को नॉमिनेट किया और दावा किया कि बिग ने भी गौतम को फेक कहा है. फाइनल नॉमिनेशन टास्क के बाद शालीन, टीना, गौतम और सौंदर्या को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया. जबकि प्रियंका, अंकित और अर्चना सुरक्षित हो गए.

https://www.instagram.com/p/Ck-_IcLD47M/?hl=en
https://www.instagram.com/p/Ck-y-dvDDjr/?hl=en
शालीन के जन्मदिन पर खास सरप्राइज

इधर बिग बॉस ने शालीन भनोट के जन्मदिन पर उनके लिए खास सरप्राइज प्लैन किया है. बिग बॉस शालीन को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनके जन्मदिन पर चिकन देकर उन्हें सरप्राइज करते हैं. बिग बॉस शालीन के साथ ‘चिकन पे चर्चा’ करना चाहते हैं. वहीं टीना ने भी अपने साथी प्रतियोगियों और करीबी दोस्तों शालिन भनोट और सुम्बुल तौकीर के लिए कुछ खास किया. टीना और अब्दु रोजिक ने शालीन के बिस्तर पर गुलाब की पंखुडियों से ‘एचबीडी एस’ लिखा और सूजी का शीरा का एक कटोरा वहीं रख दिया.

Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के प्लान पर सलमान खान ने फेरा पानी, सच्चाई का किया खुलासा, अर्चना गौतम की वापसी
अर्चना और प्रियंका में हुई जबरदस्त लड़ाई

बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी में किचन के काम को लेकर गरमागरम बहस हो गई. देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अर्चना ने प्रियंका की परवरिश पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि “मम्मी-पापा ने सिखाया नहीं क्या?” ये बात प्रियंका को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कैप्टन साजिद से इसकी शिकायत की.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola