Bigg Boss 15 : सलमान खान के शो में इंट्री लेंगे 10 सेलेब्स के अलावा 5 कॉमनर्स, ऐसी है मेकर्स की प्लानिंग

Updated at : 15 Mar 2021 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15 : सलमान खान के शो में इंट्री लेंगे 10 सेलेब्स के अलावा 5 कॉमनर्स, ऐसी है मेकर्स की प्लानिंग

Bigg Boss 15 Salman Khan Show To Have 10 Celebrity Couples And Five Entertaining Commoners all details here bud : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 खत्म हुए अभी कुछ ही दिन गुज़रे हैं और बिग बॉस 15 को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. सलमान खान ने बिग बॉस 14 के फिनाले में आम लोगों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन के बारे में खुलासा किया था.

विज्ञापन

Bigg Boss 15 : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 खत्म हुए अभी कुछ ही दिन गुज़रे हैं और बिग बॉस 15 को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. सलमान खान ने बिग बॉस 14 के फिनाले में आम लोगों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन के बारे में खुलासा किया था. अब चैनल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने अभी तक किसी से भी शो को लेकर संपर्क नहीं किया है, वो अभी शो की थीम को अंतिम रूप दे रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, हमने अभी तक शो के आगामी सीज़न में कास्टिंग के लिए किसी से भी संपर्क नहीं करना शुरू किया है. हर साल, नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बारे में अफवाह फैलती है. लेकिन तथ्य यह है कि हम शो के शुरू होने से पहले लोगों का अप्रोच और कास्ट करते हैं.

इसके अलावा, रिपोर्ट बताती है कि इस शो में 10 सेलेब्रिटी कपल और पांच मनोरंजक और प्रभावित करने वाले कॉमनर्स शामिल होंगे. इस शो में और ज्यादातर टीवी सेलेब्स ही नजर आए हैं, लेकिन इस बार मेकर्स बॉलीवुड सेलेब्स को भी ऑनबोर्ड करने प्लान बना रहे हैं.

Also Read: कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ के सेट से शेयर की तसवीर, देखिए तब्बू को ऐसे मिली जेड प्लस बबल सिक्योरिटी

सूत्र ने आगे खुलासा किया, “हमें लगता है कि इस साल हम केवल पांच कॉमनर्स को आमंत्रित करेंगे, जो कि बहुत ही मनोरंजक और प्रभावित करने वाले होंगे और बाकी 10 सेलिब्रिटी कपल्स को लाने की योजना हैं, चाहे वह तलाकशुदा हों या सिंगल हो, या जो डेटिंग की वजह से चर्चा में हैं या जिनका हाल में ब्रेकअप हुआ है. हम बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक तीन बहुत ही जाने-पहचाने चेहरों को लाने की कोशिश कर रहे हैं और 2-3 ऐसे होंगे जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं. “

बता दें कि दो साल बाद बिग बॉस का यह आम आदमी वाला फॉरमेट फिर से शुरू हुआ है. बिग बॉस 15 बेहतरीन प्रतियोगियों का चुनाव करना चाहता है. गौरतलब है कि बिग बॉस 10 में आम आदमी मनवीर गुज्जर ने बिग बॉस की ट्रॉफी सेलिब्रिटीज को हराकर जीती थी. वहीं इस सीजन शो में अंकिता लोखंडे, तेजस्वी प्रकाश और अनीता हंसनंदानी जैसे सेलेब्स के भी नामों की चर्चा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola