Bigg Boss 15 Grand Finale: तेजस्वी प्रकाश ने जीता ‘बिग बॉस 15’ का खिताब, प्रतीक सहजपाल रहे रनरअप
Bigg Boss 15 Grand Finale LIVE Updates: इस सीजन की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश के नाम रहीं. प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के रनरअप रहे. यहां देखें सलमान खान के शो का पूरा अपडेट…
तेजस्वी प्रकाश ने जीता बिग बॉस 15 का खिताब
इस सीजन की विनर तेजस्वी प्रकाश बन गई हैं. उन्होंने विनिंग ट्रॉफी के साथ 40 लाख की रकम जीती. प्रतीक इस सीजन के रनरअप रहे.
करण कुंद्रा रेस से बाहर
करण कुंद्रा टॉप 2 से बाहर हो गये हैं. अब तेजस्वी और प्रतीक में से कोई एक विनर होगा.
सिद्धार्थ शुक्ला ही थे इकलौते बादशाह : शहनाज गिल
शहनाज गिल ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा उनके लिए खास रहेंगे और जब तक वह जीवित हैं, वह हमेशा उनका प्रतिनिधित्व करेंगी. शहनाज ने सलमान खान से कहा, “बिग बॉस के कई विजेता रहे हैं लेकिन किंग एक ही था और वह हैं सिद्धार्थ शुक्ला.” उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी यादों को ताजा किया.
सलमान खान को देखकर इमोशनल हुईं शहनाज गिल
बिग बॉस में सलमान खान को देखकर शहनाज गिल इमोशनल हो गई., एक्टर और मेकर्स से मांगी माफी शहनाज ने कहा कि वह खुद पर काम कर रही हैं और सलमान की सलाह पर अपने कौशल में सुधार कर रही हैं. खुद सलमान भी अपनेआंसू नहीं रोक पाये.
नागिन 6 में लीड एक्ट्रेस होंगी तेजस्वी प्रकाश
सीरियल नागिन 6 में लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश निभायेंगी. उनका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है.
शमिता शेट्टी हुईं बाहर
फिनाले की रेस से शमिता शेट्टी बाहर हो गईं हैं. अब शो में करण कुंद्रा, तेजस्वी और प्रतीक सहजपाल टॉप 3 में पहुंच गये हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए