Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल के बाद ये कंटेस्टेंट्स भी होंगे शो से बाहर, प्रतीक सहजपाल को लगेगा झटका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2021 7:59 PM
सलमान खान ने वीकेंड का वार का एपिसोड में घरवालों को बताया था सिर्फ टॉप 5 दावेदार का सफर ही शो में आगे बढ़ेगा. टॉप 5 में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी शामिल हैं.
सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार का एपिसोड में घरवालों को बताया था सिर्फ टॉप 5 दावेदार का सफर ही शो में आगे बढ़ेगा. टॉप 5 में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॉस 15 से कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन का दौर शुरू हो चुका है. हालिया एपिसोड में मीडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव अदतिया, सिंबा नागपाल, नेहा भसीन, विशाल कोटियन, जय भानुशाली और उमर रियाज सहित 6 कंटेस्टेंट्स को चुना.
एलिमिनेशन के दौरान निशांत ने जय को बचाया, शमिता ने राजीव को, तेजस्वी ने विशाल को , करण ने उमर को बचाया और प्रतीक ने नेहा को बचाया जिसके बाद सिंबा को शो से बाहर कर दिया गया. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंबा के बाद जय भानुशाली घर से बाहर होने वाले अगले शख्स हैं. वहीं सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि विशाल कोटियन और नेहा भसीन भी जल्द ही शो से बाहर होंगे.
नेहा भसीन ने राकेश बापट के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री की थी. हेल्थ कारणों की वजह से राकेश बापट पहले ही शो छोड़ चुके हैं. अब नेहा भसीन का सफर भी खत्म होने वाला है. जय और विशाल का एविक्शन देखना अजीब होगा क्योंकि ऐसा लग रहा था कि वो अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अभी मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
देवोलीना और रश्मि देसाई के साथ मराठी बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिजीत बिचकुले इंट्री करनेवाले थे. लेकिन वो कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. जिसकी वजह से राखी सावंत शो में इंट्री करेंगी. अब लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं कि वो इस सीजन में पति रितेश संग घर में एंट्री करेंगी.
बता दें कि, अभिजीत को बीते सोमवार को शो में एंट्री करनी थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण अब वह शो में हिस्सा नहीं ले पायेंगे. घर में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ ही घर में एक कंटेस्टेंट का शॉकिंग एलिमिनेशन भी होगा. शो से सिंबा नागपाल बाहर हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










