Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में होगा डबल एविक्शन, राखी सावंत के पति के साथ ये कंटेस्टेंट होगा बेघर!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2021 10:31 PM
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' के आने वाले एपिसोड में कुछ बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस और लड़ाई से लेकर सरप्राइज इविक्शन तक बहुत कुछ..
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ के आने वाले एपिसोड में कुछ बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस और लड़ाई से लेकर सरप्राइज इविक्शन तक बहुत कुछ. पिछले एपिसोड में टिकट टू फिनाले का टास्क रद्द कर दिया गया था. वहीं अब इस टास्क में दूसरा फाइनलिस्ट को चुना जायेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत के बाद उमर रियाज अगले फाइनलिस्ट हो सकते हैं. लेकिन टास्क पूरा होने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी.
इस बीच डबल इविक्शन की संभावना है जो कभी भी हो सकती है. सोशल मीडिया में चल रही खबरों और टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि, अभिजीत बिचुकले और राखी सावंत के पति रितेश घर से बेघर हो सकते हैं. आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. अभिजीत पहले से ही अपने उस कमेंट की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसमें उन्होंने देवोलीना से किस करने के लिए कहा और जिस तरह से उन्होंने घर जलाने की धमकी दी थी.
शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच तीखी बहस हुई. इस टास्क में कंटेस्टेंट को समय के अनुसार जीतने के लिए, म्यूजियम से से सामान चुराना होगा. टास्क के दौरान कई सामान चुरानेवाले अभिजीत देवोलीना से कहते हैं कि उसने काफी चीजें चुराई हैं. देवोलीना के गाल को छूते हुए वह कहते हैं, “तेरे लिए कुछ मैं भी करूंगा, लेकिन पप्पी चाहिए मुझे. ” वे कहती कि प्लीज अपनी लिमिट में रहिए आप.
इसके बाद वह चेतावनी देने के लिए चिल्लाती हुए कहती हैं, “मेरी अच्छाई का फ़ायदा मत उठाओ. अभिजीत फिर उनसे पूछते हैं कि वो कब ऐसा करेगी. इस पर देवोलीना सख्ती से मना कर देती हैं. बाद में, अभिजीत देवोलीना से कहता है कि वह सिर्फ मजाक कर रहा था इसलिए उसे हंसना चाहिए. देवोलीना उन्हे चुप रहने के लिए कहती है. जिसके बाद प्रतीक, राखी और तेजस्वी अभिजीत से कहते हैं कि ये पूरी तरह गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










