ePaper

प्रियंका चोपड़ा फिट एंड फ्लेयर ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस, 'देसी गर्ल' के लेटेस्ट फोटोशूट पर आया फैंस का दिल

Updated at : 15 Dec 2021 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा फिट एंड फ्लेयर ड्रेस में दिखीं बेहद ग्लैमरस, 'देसी गर्ल' के लेटेस्ट फोटोशूट पर आया फैंस का दिल

इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं. 'देसी गर्ल' ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस का दिल धड़ाकाया है.

विज्ञापन
undefined

इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं. देसी गर्ल ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस का दिल धड़ाकाया है. इन लेटेस्ट फोटोज़ में प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस लग रहीं हैं. इन तसवीरों में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक एंड व्हाइट फिट एंड फ्लेयर ड्रेस में बेहद हसीन दिख रही हैं. उनकी हर अदा कमाल है.

undefined

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिट एंड फ्लेयर ड्रेस के साथ मैचिंग ओवरकोट भी पहना है जो उनके लुक को और शानदार दिखा रहा है. उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है साथ ही उनका स्मोकी मेकअप और कानों के ईयररिंग्स उनके लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

undefined

उनकी इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, गार्जियस. एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत कूल लग रही हो परी. एक और यूजर ने लिखा, मैं आपके स्टाइल का बहुत बड़ा फैन हूं, आपकी हर अदा कमाल होती है. एक यूजर ने लिखा, मैम आप मेरी प्रेरणा हैं, मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं …. सचमुच मैम आप महान व्यक्तित्व वाली इंसान हैं. और आप जानते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक बनूंगा ❤भारत से प्यार.

undefined

पिछले दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाईं हुई थीं. दरअसल प्रियंका और निक जोनास के अलग होने की अटकलों ने फैंस को चौंका दिया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर ऐसी खबरों का खंडन किया था और इसे बेबुनियाद बताया था. ये तब शुरू हुआ जब प्रशंसकों ने देखा कि ‘देसी गर्ल’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम से जोनास सरनेम हटा दिया है.

undefined

न्यूज 18 से खास बातचीत में मधु चोपड़ा ने इन खबरों को लेकर कहा कि, “यह सब बकवास है, अफवाह न फैलाएं.” वहीं ETimes को प्रियंका के एक करीबी दोस्त ने बताया, “इन आधारहीन अफवाहों पर विश्वास न करें.” बता दें कि अभिनेत्री हाल ही में निक के साथ उनके पहले घर में रहने लगी हैं.

undefined

बता दें कि, प्रियंका के इंस्टाग्राम बायो में अब प्रियंका चोपड़ा जोनास की जगह पर सिर्फ उनका पहला नाम है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में जयुपर में एक भव्य शादी की थी. जिसमें शामिल होने के लिए निक का पूरा परिवार भारत आया था. इस शादी की कई तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola