Live Updates

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar Updates: जैस्मिन,कविता और निक्की हुई सेफ, जानें इस हफ्ते एजाज, जान और रुबीना में से कौन होगा घर से बेघर

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar, Bigg Boss 14 episode, Bigg Boss 14 latest episode : बिग बॉस के 14वें सीजन में भरपूर मसाला देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो से एविक्ट होने के लिए जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin), रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik), एजाज खान (Eijaz Khan), कविता कौशिक (Kavita Kausik), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को नॉमिनेट किया गया है. ये देखना मजेदार होगा कि घर से बेघर कौन होता है. इसके अलावा शो के जारी एक प्रोमो में सलमान रुबीना और अभिनव की क्लास लेते नजर आ रहे हैं. कैप्टेंसी टास्क टीवी शो FIR की चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक ने जीत लिया है. इसके साथ ही वे सीजन में दूसरी बार घर की कैप्टन बन गई हैं. बिग बॉस वीकेंड का वार से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन

कविता और निक्की हुई नॉमिनेशन से सेफ

सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते के लिए कविता और निक्की एलिमिनेशन से सेफ हो गई हैं.

कॉलर ऑफ दी वीक ने राहुल वैद्य से पूछ डाला ये सवाल

सिंगर राहुल वैद्य से बिग बॉस 14 के कॉलर ऑफ दी वीक असम की भावना महंता ने पूछा की जो दिशा परमार को आपने प्रपोज किया था, उसका जवाब मिल गया, इसपर राहुल ने कहा कि अभी तक दिशा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

सलमान ने अभिनव को दे डाली ये सलाह

सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को उनका गेम मजबूत करने को कहा है. सुपरस्टार ने समझाया कि रुबीना अगर कभी शो से एलिमिनेट हो गईं तो कंपिटिशन कम हो जाएगा.

जैस्मिन इस हफ्ते हुई सेफ

सलमान खान ने अनाउंस किया कि जैस्मिन इस हफ्ते एलिमिनेशन से बच गई हैं और वो सेफ हैं.

सलमान के निशाने पर अली, पूछा कौन हैं घर में अली के लिए खास

अली से सलमान खान ने पूछा कि घर में वो किनको अपनी प्राइऑरिटी मानते हैं. इसपर अली ने जैस्मिन और राहुल का नाम लिया.

एकता कपूर बनीं बिग बॉस का हिस्सा

‘बिग बॉस 14’ में इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है. इस हफ्ते वीकेंड के वार में एकता कपूर सलमान खान की मेहमान बनने वाली हैं. ‘बिग बॉस 14’ के प्रोमो में एकता कपूर घर के सभी सदस्यों को बदले की चुनौती देने वाली हैं. बदले की चुनौती टास्क में घर के सभी सदस्य एक दूसरे से बदला लेते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola