Bigg Boss 14 : तो क्या अगले हफ्ते ही हो जाएगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, सलमान खान ने पलट दिया शो का सीन

Updated at : 28 Nov 2020 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 : तो क्या अगले हफ्ते ही हो जाएगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, सलमान खान ने पलट दिया शो का सीन

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar,Bigg Boss 14 Updates : कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस धीरे धीरे दर्शकों को पसंद आने लगा है. शो में इंटरटेंमेंट का तड़का लगाने के लिए मेकर्स कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं. आज इस शो में वीकेंड का वार को प्रसारित किया जाएगा. इसी बीच शो का एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट सलमान खान ये कहते दिख रहे हैं कि अगले हफ्ते ही शो का ग्रैंड फिनाले हो जाएगा. वैसे आमूमन बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में किया जाता था. बिग बॉस 13 को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा जैसे कलाकार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था, इसलिए पिछली बार शो को एक महीने का एक्सटेंशन मिल गया था.

विज्ञापन

कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस धीरे धीरे दर्शकों को पसंद आने लगा है. शो में इंटरटेंमेंट का तड़का लगाने के लिए मेकर्स कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं. आज इस शो में वीकेंड का वार को प्रसारित किया जाएगा. इसी बीच शो का एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट सलमान खान ये कहते दिख रहे हैं कि अगले हफ्ते ही शो का ग्रैंड फिनाले हो जाएगा. वैसे आमूमन बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में किया जाता था. बिग बॉस 13 को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा जैसे कलाकार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था, इसलिए पिछली बार शो को एक महीने का एक्सटेंशन मिल गया था.

https://www.instagram.com/p/CIITcf6pSFK/

क्या है बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में

बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि ऐसा आपको लगता है लेकिन अब सीन पलटने वाला है. बिग बॉस 14 का फिनाले जनवरी में नहीं बल्कि अगले हफ्ते होने वाला है. ऐसे में केवल चार सदस्य ही इस गेम में अब आगे जाएंगे. बाकी सभी सदस्यों को इस गेम से बाहर कर दिया जाएगा सलमान खान की ये बात सुनकर घरवालों के होश उड़ गए.

https://www.instagram.com/p/CIGy0WfhVxN/?utm_source=ig_embed

इस हफ्ते शो से बाहर हो सकती हैं पवित्र पुनिया

खबर आ रही है कि सलमान खान के शो बिग बॉस 14 से पवित्र पुनिया बाहर होने वाली हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, एली गोनी, पवित्रा पुनिया, अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य को नॉमिनेटेड किया गया है. सूत्रों की मानें तो पवित्रा को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ेगा. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शो से मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू एलिमिनेट हुए थे.

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

Posted By : Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola