ePaper

Bigg Boss 14: एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाल के अनुसार शो सिर्फ सिद्धार्थ और निक्की की वजह से चल रहा है, बाकी कंटेस्टेंट्स . . .

Updated at : 13 Oct 2020 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाल के अनुसार शो सिर्फ सिद्धार्थ और निक्की की वजह से चल रहा है, बाकी कंटेस्टेंट्स . . .

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Sara Gurpal Eviction from bigg boss 14, Siddharth shukla in bigg boss 14: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अनुसार शो सिर्फ सिद्धार्थ और निक्की चला रहे हैं. शेफाली बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड इंट्री पाई थी. शेफाली ने ट्वी के जरीए लिखा है शेफाली की ट्वीट में लिखा है, 'ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली ही इस शो को चला रहे है. आपको क्या लगता है?' शेफाली जरीवाला तो सारा गुरपाल के इविक्शन से भी काफी निराश हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Sara Gurpal Eviction from bigg boss 14, Siddharth shukla in bigg boss 14: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अनुसार शो सिर्फ सिद्धार्थ और निक्की चला रहे हैं. शेफाली बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड इंट्री पाई थी. शेफाली ने ट्वी के जरीए लिखा है शेफाली की ट्वीट में लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली ही इस शो को चला रहे है. आपको क्या लगता है?’ शेफाली जरीवाला तो सारा गुरपाल के इविक्शन से भी काफी निराश हैं.

वहीं दूसरी ओर अभिनेता विकाल कलंत्री ने – ‘मैंने वीकेंड का वॉर एपिसोड देखा. मुझे सीनियर्स पसंद आ रहे हैं, जिस तरह से उनका अपना स्टाइल है. क्लासी हिना खान सुपर फेयर और प्लेयर गौहर खान और विटी और फनी सिद्धार्थ शुक्ला. सभी कंटेस्टेंट्स में मेरी फेवरेट निक्की हैं.’

शो को काफी अच्छे तरह से फॉलो करने वाली काम्या पंजाबी ने भी सिद्धार्थ को लेकर एक ट्वीट किया था. काम्या पंजाबी ने लिखा था कि इस सीजन में सिद्धार्थ को देखकर ऐसा लग रहा है वो बिग बॉस 13 देख रही हैं. अब काम्या पंजाबी ने तो ‘बिग बॉस 14’ के सभी कंटेस्टेंट्स को बोरिंग ही बता दिया है. काम्या पंजाबी ने लिखा है, ‘मुझे ये सारे के सारे बहुत बोरिंग लगते है…. कलर्स टीवी प्लीज कुछ करो ये रोज रोज एक ही बात को लेकर ड्रामा और एंटरटेनमेंट कुछ नहीं…

आपको बता दें कल ही शो में इस सीजन का पहला एविक्शन किया गया, जिसमें सारा को घर से बेघर कर दिया गया. आपको बता दें पिछले सीजन यानी सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी पिछले सीजन की जान मानी जाती थी, और इन दोनों को काफी लोग फिर से साथ देखना चाहते हैं.

सोशल मीडिया पर सारा गुरपाल के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे है और लगातार उनके लिए ट्वीट कर रहे है. फैंस का कहना है कि उनके साथ सीनियर्स ने ठीक नहीं किया और वो निशांत मलकानी और राहुल वैद्य से ज्यादा बिग बॉस में एक्ट‍िव रही है. फैंस यहां तक कह रहे है कि सिद्धार्थ शुक्‍ला घर में अपनी दादागिरी कर रहे है और बिग बॉस उन्हें कुछ बोल भी नहीं रहे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola