Bigg Boss 14 की जैस्मिन से सपोर्ट में आए अली गोनी, सोशल मीडिया पर शेयर की उनकी तस्वीर कहा तू कितनी . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Oct 2020 9:11 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन को शो में बरकरार रखने के लिए अभिनेता अली गोनी ने उनकी तस्वीरें साझा की हैं और अपने प्रशंसकों से उनको समर्थन करते रहने ’का आग्रह किया है. उन्होंने अपने रोने का एक वीडियो भी साझा किया और लिखा, "तू कितनी प्यार है यार मैं कसम खाता हूँ (तुम बहुत प्यारे हो, मैं कसम खाता हूँ") इसके अलावा शो की अन्य कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली के बारे में कहा है कि वो अक्सर घर में दूसरों के जीवन को मुश्किल बनाते हुए दिखाई देती हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन को शो में बरकरार रखने के लिए अभिनेता अली गोनी ने उनकी तस्वीरें साझा की हैं और अपने प्रशंसकों से उनको समर्थन करते रहने ’का आग्रह किया है. उन्होंने अपने रोने का एक वीडियो भी साझा किया और लिखा, “तू कितनी प्यार है यार मैं कसम खाता हूँ (तुम बहुत प्यारे हो, मैं कसम खाता हूँ”) इसके अलावा शो की अन्य कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली के बारे में कहा है कि वो अक्सर घर में दूसरों के जीवन को मुश्किल बनाते हुए दिखाई देती हैं.

आपको बता दें बुलडोजर टास्क के दौरान जैस्मिन टूट गई थीं, इस टास्क में जिसमें अभिनव शुक्ला और निक्की तम्बोली को अन्य बिग बॉस 14 प्रतियोगियों द्वारा इम्यूनिटी बचाने के लिए उन्हें काफी टॉर्चर सहना पड़ा था. आपको बता दें कि शो के पहले दिन के दौरान घर के कामों में निक्की तम्बोली के साथ जैस्मीन भसीन का झगड़ा हुआ था. हाल ही में, उसे रोते हुए देखा गया क्योंकि उसने कपड़े धोना एक कठिन काम बताया.

जैस्मीन भसीन ने बिग बॉस 14 के घर में रोमांटिक रिलेशन की संभावनाओं के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि जब वह प्यार करेंगी तो काफी देख परख कर करेंगी. प्यार किसी भी पल, कहीं भी हो सकता है, लेकिन मैं एक ऐसी इंसान भी हूं जो प्यार, रिश्तों और मामलों से ज्यादा दोस्ती में विश्वास करता है. आज कल मेरे दस अफेयर बना दिए जाते हैं. पर अफेयर से ज्यादा एक अच्छा दोस्त पाकर बहुत खुशी होगी.”

शो में फ्रेशर्स वर्सेज सीनियर्स के बीच अकसर होती है तकरार

आपको बता दें कि बिग बॉस के 14वें सीजन का थीम फ्रेशर्स वर्सेज सीनियर्स को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है. फ्रेशर्स की टीम में सारे नए कंटेस्टेंट्स हैं वहीं सीनियर्स की टीम में बिग बॉस के पुराने खिलाड़ी सिद्धार्थ शुक्ला, हीना खान और गौहर खान नजर आ रही है.

आज है इस सीजन का पहला वीकेंड का वार

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) का आज पहला वीकेंड का वार (Weekend Ka War) एपिसोड है. आज शो के होस्‍ट सलमान खान घर के सदस्‍यों से बीते एक हफ्ते का लेखा जोखा लेंगे. शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिससे साफ है कि पहला वीकेंड का वार काफी दिलचस्‍प होनेवाला है. इस प्रोमो में सलमान खान खुलासा करते नजर आ रहे हैं कि घर के अंदर छुपे कुछ ऑडियंस आपको देख रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola