शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘शादी करवाई के’ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

‘शादी करवाई के’ का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘शादी करवाई के’ रिलीज के बाद तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में शिवानी सौम्या और आनंद पांडे की जोड़ी नजर आ रही है.
Shivani Singh New Bhojpuri Song Shadi Karwai Ke: भोजपुरी दर्शकों के लिए एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो चुका है. सिंगर शिवानी सिंह अपनी नई पेशकश ‘शादी करवाई के’ के साथ एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में हैं. रिलीज के बाद से ही यह गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि गाने का देसी अंदाज और मजेदार लिरिक्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. गाने में मजेदार एक्सप्रेशन और भोजपुरी तड़का देखने को मिल रहा है.
शिवानी सिंह की आवाज ने बढ़ाया गाने का क्रेज
‘शादी करवाई के’ को भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. उनकी गायकी का अंदाज पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता रहा है. इस गाने के वीडियो में शिवानी सौम्या और आनंद पांडे नजर आ रहे हैं. दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी जच रही है. वीडियो में सौम्या अपनी ऑनस्क्रीन सास से अपने पति की शिकायत करती है. वह उनसे कहती है कि जब से शादी हुई तब से वह काफी बदल गया है. सौम्या कहती है कि उसका पति बात-बात उसपर गुस्सा करता है. सास अपने बेटे से बात करने की बात कहती है. वीडियो में येलो कलर की साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है.
यहां देखिए इस गाने का वीडियो
वीडियो में इन लोगों ने भी की मदद. उनके नाम इस प्रकार है-
- संगीत :- प्रियांशु सिंह
- वीडियो :- पैराडाइज प्रोडक्शन
- निर्माता :- रुद्रांश म्यूजिक प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड
- डिजिटल पार्टनर :- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल
यह भी पढ़ें- सिक्सर किनाई’ में पारुल यादव का दबंग अंदाज, शिल्पी राज के गाने ‘सिक्सर किनाई’ ने मचाया धमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










