‘सिक्सर किनाई’ में पारुल यादव का दबंग अंदाज, शिल्पी राज के गाने ‘सिक्सर किनाई’ ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी गाना ‘सिक्सर किनाई’, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Video Sixer Kinai: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सिक्सर किनाई’ काफी जबरदस्त है. गाने में पारुल यादव का ग्लैमरस और दबंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Video Sixer Kinai: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘सिक्सर किनाई’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस गाने को पीटीएम म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की केमिस्ट्री

‘सिक्सर किनाई’ में पारुल यादव और एक्टर गौरव कुशवाहा नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री से दर्शकों का ध्यान नहीं हटेगा. पारुल यादव अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से फैंस का ध्यान खींच रही हैं. वहीं गौरव कुशवाहा का स्टाइल भी वीडियो को और एंटरटेनिंग बना रहा है. दोनों काफी एनर्जी से डांस कर रहे हैं. ‘सिक्सर किनाई’ गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर बिपुल जी ने गाने को ऐसा म्यूजिक दिया है.

‘सिक्सर किनाई’ सॉन्ग का वीडियो

पारुल यादव का दबंग अंदाज

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव और एक्टर गौरव कुशवाहा की जोड़ी नजर आ रही है. वीडियो में पारुल यादव का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कहानी में दिखाया गया है कि कुछ लोग उनके ऑनस्क्रीन पति गौरव को परेशान करने लगते हैं तभी पारुल यादव एंट्री मारती हैं और दुश्मनों को खुलेआम चेतावनी देती नजर आती हैं. गाने में वह आगे कहती हैं कि अगर किसी ने उनके पति को आंख दिखाने की कोशिश की, तो वह मिक्सर बेचकर सिक्सर यानी बंदूक खरीद लेंगी. पारुल का यह रंगदार अंदाज और एक्सप्रेशन वीडियो को और भी मजेदार बना रहा है.

यहां देखें टीम के लोगों के नाम

  • संगीत निर्देशक :- बिपुल जी
  • वीडियो :-पैराडाइज प्रोडक्शन
  • निर्देशक :- संदीप राज
  • डीओपी :- चंदू
  • एडिटर :- विवेक जीएफवी
  • डीआई :- रोहित सिंह
  • निर्माता :- अर्जुन चौबे
  • संगीत :- पीटीएम म्यूजिक
  • कंपनी का नाम :- पीटीएम म्यूजिक

यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola