शिवानी सिंह का गाना 'बेलनवा देही पे बाजी' रिलीज, काजल त्रिपाठी संग नितिन की जोड़ी ने जीता दिल

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना 'बेलनवा देही पे बाजी' रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी अपने पति को बेलन से पीटने की मजेदार धमकी देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपना नया गाना ‘बेलनवा देही पे बाजी’ लेकर आई हैं. यह गाना पार म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और यूनिवर्सल नितिन की जोड़ी कमाल की लग रही है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका संगीत अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है.

पति को मिली बेलन से मार खाने की धमकी

गाने की कहानी बहुत ही मजेदार है, जिसमें काजल त्रिपाठी अपने ऑन स्क्रीन पति नितिन की हरकतों से परेशान है. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और उन पर मरती हैं. लेकिन वह यह भी याद दिलाती हैं कि दुनिया का हर पति अपनी पत्नी से डरता है. आगे काजल अपने पति को चेतावनी देती हैं कि अगर उन्होंने ज्यादा रंगबाजी दिखाई, तो फिर उनके शरीर पर बेलन चलेगा. यानी वह प्यार-प्यार में अपने पति को बेलन से पीटने की धमकी दे रही हैं.

काजल त्रिपाठी के अलग-अलग लुक्स ने जीता दिल

इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी कई अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं. वह कभी पुलिस कांस्टेबल की ड्रेस में दबंग दिख रही हैं, तो कभी सुंदर साड़ी और लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं. उनके ये अलग-अलग लुक्स गाने की रौनक को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं. वहीं, उनके पति के किरदार में यूनिवर्सल नितिन भी पूरे देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

यहां वीडियो देखें

गाने की टीम

इस गाने का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है और उन्होंने ही इसे कोरियोग्राफ भी किया है. वीडियो की एडिटिंग रवीश कुमार ने की है और इसे राजन वर्मा व अमन कुमार ने शूट किया है. ‘बेलनवा देही पे बाजी’ गाने को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जो सुनने के साथ-साथ देखने में भी बहुत मजेदार है.

यह भी पढ़ें: सृष्टि भारती की आवाज में ‘कहता कजरवा’ ने मचाया धमाल, वीडियो में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola