शिवानी सिंह का नया गीत ‘देवरे पS रह जाइम’ मचा रहा धूम, पारुल यादव की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘देवरे पS रह जाइम’, फोटो- यूट्यूब
Shivani Singh Bhojpuri Song Devre Pa Rah Jaim: सिंगर शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘देवरे पS रह जाइम’ का वीडियो आप यहां देख सकते हैं. गाना आज ही रिलीज हुआ है.
Shivani Singh Bhojpuri Song Devre Pa Rah Jaim: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है. इसी बीच मशहूर सिंगर शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘देवरे पS रह जाइम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को एसपी रिकॉर्ड्स और शिवानी सिंह का आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने ‘देवरे पS रह जाइम’ को शिवानी, सुमित सिंह और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल और संगीत दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.
पारुल यादव लगी बेहद खूबसूरत
सॉन्ग ‘देवरे पS रह जाइम’ में एक्ट्रेस पारुल यादव अपनी खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. खास बात यह है कि वीडियो में वह साड़ी लुक में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है. पारुल यादव की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं गौरव कुशवाहा के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
‘देवरे पS रह जाइम’ गाने का वीडियो
गाने के कलाकारों के नाम
- गीतकार: आदर्श यादव
- संगीत:- दीपक विश्वकर्मा (महादेव स्टूडियो)
- मिक्सिंग :- महादेव स्टूडियो पटना
- एडिटर :- विवेक वीएफएक्स
- डीआई:-रोहित सिंह
- निर्माता :- संजीत सिंह राजपूत
- लेबल:- एसपी रिकॉर्ड्स
पति की हरकतों से परेशान हुई पारुल यादव
‘देवरे पS रह जाइम’ वीडियो में एक्ट्रेस पारुल यादव अपने ऑनस्क्रीन पति गौरव कुशवाहा से बेहद नाराज नजर आ रही है. वह गुस्से में अपने पति से कहती हैं कि उन्हें आस-पड़ोस और अगल-बगल के लोगों से बहुत कुछ सुनने को मिल रहा है. वह कहती है कि उसने सुना है कि उसके पति का बाहर किसी और के साथ चक्कर चल रहा है. पति की इस हरकत से परेशान होकर एक्ट्रेस उन्हें धमकाते हुए कहती हैं कि अगर ऐसा ही रहा तो वह अपना दिल अपने देवर को दे देंगी और उन्हीं के साथ रह जाएंगी.
यह भी पढ़ें- ‘हमके दुलहिन बना ला’ ने मचाया धमाल, अंकुश राजा और आकांक्षा दुबे की जोड़ी छाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










