‘हमके दुलहिन बना ला’ ने मचाया धमाल, अंकुश राजा और आकांक्षा दुबे की जोड़ी छाई

Updated:
विज्ञापन

अंकुश राजा, फोटो- यूट्यूब

Ankush Raja Bhojpuri Song Humake Dulhin Bana La: भोजपुरी गाना ‘हमके दुलहिन बना ला’ मेकर्स ने जारी कर दिया है. अंकुश राजा और शिल्पी राज ने इसे गाया है. यहां देखिए गाने का पूरा वीडियो.

विज्ञापन

Ankush Raja Bhojpuri Song Humake Dulhin Bana La: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नया गाना ‘हमके दुलहिन बना ला’ तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘दो बिहारी सब पर भारी’ का हिस्सा है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग आज ही रिलीज हुआ है और इसने 4 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए.

विज्ञापन

अंकुश राजा और शिल्पी राज की आवाज का चला जादू

इस गाने को भोजपुरी स्टार अंकुश राजा और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की सिंगिंग केमिस्ट्री गाने को और खास बना रही है. अंकुश राजा की भावुक गायकी और शिल्पी राज की दमदार आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक में अलग ही रंग भर दिया है. टीम के अन्य लोग-

  • संगीत: अप्रतिम त्रिपाठी ‘ईशु’
  • गीत: बोस रामपुरी
  • निर्माता: ज्योति सुब्बारायन
  • निर्माता: मनीषा सिन्हा | प्रशांत जम्मूवाला
  • निर्देशक: रमेश नौटियाल
  • संगीत केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर
  • म्यूजिक ऑन: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

लंदन में हुई फिल्म की शूटिंग

‘हमके दुलहिन बना ला’ के वीडियो में अंकुश राजा के साथ स्वर्गीय आकांक्षा दुबे और प्रियांशु सिंह नजर आ रही हैं. गाने की शूटिंग लंदन की खूबसूरत जगहों पर की गई है, जिससे इसका विजुअल और भी खूबसूरत नजर आता है. फिल्म ‘दो बिहारी सब पे भारी’ को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में हुई है. इसका निर्देशन रमेश नौटियाल ने किया है. गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि यह बेहद खूबसूरत ट्रैक है और उन्हें उम्मीद है कि भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले लोग इसे खूब प्यार देंगे. वहीं शिल्पी राज ने भी दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रिलीज के बाद गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola