कनिका सक्सेना के ठुमकों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शिल्पी राज का नया गाना ‘निकलता पेट ए राजा’ ट्रेंड में

Updated:
विज्ञापन

निकलता पेट ए राजा फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘निकलता पेट ए राजा’ रिलीज हो गया है. इसमें कनिका सक्सेना और यूनिवर्सल नितिन की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.

विज्ञापन

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर दिन एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं. इसी बीच सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘निकलता पेट ए राजा’ रिलीज हो गया है. गाने के बीट्स इतने धमाकेदार हैं कि यह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

‘निकलता पेट ए राजा’ रिलीज

‘निकलता पेट ए राजा’ गाने में शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. मजेदार और देसी अंदाज वाले लिरिक्स लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. गाने का म्यूजिक प्रियंशु सिंह ने तैयार किया है, जिसने पूरे ट्रैक को और भी ज्यादा एनर्जेटिक बना दिया है.

कनिका सक्सेना की सिजलिंग अदाओं ने बिखेरा जलवा

वीडियो में कनिका सक्सेना और यूनिवर्सल नितिन की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और एक्सप्रेशंस दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. गाने की शूटिंग और विजुअल्स भी काफी रंगीन और आकर्षक बनाए गए हैं, जिससे वीडियो देखने का मजा और बढ़ जाता है.

‘निकलता पेट ए राजा’ के बारे में

इस गाने का निर्देशन माया ऋषि ने किया है. वहीं एडिटिंग का काम चेरी बाबू ने संभाला है. डांस सीक्वेंस को और बेहतर बनाने के लिए एमडी आशिक ने कोरियोग्राफी की है. गाने के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है, जबकि इसके निर्माता राजीव सिंह हैं. दीपक सिंह को भी इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया है. ‘निकलता पेट ए राजा’ को रुद्र म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola