ePaper

शिल्पी राज का गाना ‘खून से होली' रिलीज, एक्ट्रेस जूली ने रंगों के बीच लगाए ठुमके

Updated at : 20 Feb 2026 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Raj New Holi Song

शिल्पी राज न्यू होली सॉन्ग

Shilpi Raj New Holi Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया होली गीत ‘खून से होली’ आते ही लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने में उनके साथ मोहन सिंह ने भी अपनी आवाज मिलाई है, जिससे ट्रैक में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Holi Song: होली के सीजन में जहां हर तरफ रंग और मस्ती वाले गाने सुनाई दे रहे हैं, वहीं ‘खून से होली’ अपने नाम और अंदाज की वजह से अलग पहचान बना रहा है. शिल्पी राज और मोहन सिंह की दमदार आवाज गाने को शुरुआत से ही पकड़ बना देती है. रिलीज के साथ ही यह ट्रैक यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से जलवा बिखेर रही हैं. वहीं सिंगर मोहन सिंह का रंगदार वाला अंदाज देखने को मिलता है. दोनों की जोड़ी गाने में अलग ही रंग भरते नजर आती है. इस लेटेस्ट ट्रैक को दर्शक एम म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.

रंगों के बीच दिखी अलग कहानी

म्यूजिक वीडियो में जूली राजपूत स्टाइलिश ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लुक दे रही हैं. वहीं मोहन सिंह रंगदार वाले लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच की एक्सप्रेशन और शरारती अंदाज गाने को साधारण होली सॉन्ग से थोड़ा अलग बना देते हैं. चारों तरफ उड़ता गुलाल, पिचकारी और जश्न का माहौल जरूर है, लेकिन कहानी में हल्का सा ड्रामा भी देखने को मिलता है. वीडियो में जूली राजपूत अपने ऑन स्क्रीन बॉयफेंड (मोहन सिंह) से गुस्से वाले अंदाज में कहते नजर आती हैं की ‘ऐ बाबू दूर हटा देख ली मर्दनवा मार देही गोली , खेली तोहार खून से होली’. उनके तेवर साफ साफ बताते है की बात सिर्फ रंग खेलने की नहीं इज्जत और दबंगई की भी है. वही दूसरे तरफ उनके बॉयफ्रेंड हाथ में गन लेकर एंट्री मारते हैं, और कहते हैं कि हम एक बाल्टी रंग भर के रखे है, हम तो रंग- गुलाल से होली खेलेंगें. उसी पर प्रेमिका जवाब देती है की घर पर मेरा रंगदार पति है. देख लिया तो रंग के जगह तुम्हारे खून से होली खेलेगा.  गाने का यही लाइन पूरे ट्रैक को अलग बनाता है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने के कलाकारों की जानकारी

सॉन्ग – खून से होली

सिंगर – मोहन सिंह और शिल्पी राज

लिरिक्स – रोहुल रसीक

म्यूजिक डायरेक्टर – विकास यादव

प्रोड्यूसर – माधवी पांडे

कम्पनी – एम म्यूजिक भोजपुरी

यह भी पढ़ें: पवन सिंह का लेटेस्ट ट्रैक ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज के साथ वायरल, महिमा ने जमाया रंग

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola