ePaper

पवन सिंह का लेटेस्ट ट्रैक ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज के साथ वायरल, महिमा ने जमाया रंग

Updated at : 20 Feb 2026 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
pawan singh New Bhojpuri Song

पवन सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया होली का गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ आज हमार भोजपुरी टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. अब फैंस इस लेटेस्ट होली सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh New Bhojpuri Song: होली अभी आया नहीं हैं, लेकिन पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपने नए गाने रिलीज कर पहले ही रंगों की बौछार कर दी है. ‘सतरंगी सलवारवा’ गाने में दोनों के आवाज और जोश ऐसा है कि सुनते ही फागुन वाला फील आने लगता है. गाना देसी, मस्ती, रंग और रोमांस से भरपूर है, जो सीधे होली के याद दिलाती है. गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ महिमा सिंह नजर आती है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.

टीआरपी किंग और महिमा सिंह की हिट जोड़ी ने मचाया धमाल

म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह सफेद रंग के लहंगा पहन कर जबरदस्त ठूमके लगाते नजर आती हैं. दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी जम रही है. महिमा सिंह का सतरंगी लुक और एक्सप्रेशन गाने को और अट्रक्टिव बना रहा हैं. वहीं पवन सिंह अपने खास स्वैग और एनर्जी से हर सीन में जान डाल देते हैं. रंग गुलाल और देसी माहौल के बीच यह गाना होली का पूरा फिल देता है, जिसे फैंस देख और सुन झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. टीआरपी किंग अपनी ऑन स्क्रीन प्रेमिका (महिमा सिंह ) को कहते हैं कि लगता है तुम बहुत लोग के साथ होली खेली हो. फिर इसके बाद जबरदस्त एक्सप्रेशन और डांस करते हुए एक्ट्रेस के सलवार को सतरंगी बता रहे है. दोनों का इस अंदाज को देख फैंस भर- भर के रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

रिश्तों के विवाद में पवन सिंह फिर चर्चे में

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चे में हैं. इस बीच उनके चाचा गुरु अजीत सिंह ने पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद को लेकर अपना बयान दिया है. परिवार के तरफ से दावा किया गया है कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आई है, और घर उजड़ने की नौबत आया है. इस आरोप के बाद मामला फिर सुर्खियो में आ गया है.  होलांकि दूसरी ओर अक्षरा सिंह पहले भी खुलकर कह चुकी हैं कि किसी भी रिश्ते की चूचने की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति पर डालना ठीक नहीं है. उन्होंने यह भी इशारा किया था कि सच क्या है और झूठ क्या है, यह व्क्त आने पर सामने आ जाएगा फिलहाल इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर तरह – तरह के चर्चाएं चल रही हैं और फैंस भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

गाने ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

इस गाने में पवन सिंह का वही दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. शिवानी सिंह की आवाज ने गाने में अलग मिठास घोल दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में रंग गुलाल और उत्सव का माहौल साफ दिखता है, जिससे पूरा ट्रैक होली स्पेशल बन गया है. अब फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन
फैंस के रिएक्शन

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – सतरंगी सलवारवा
  • सिंगर्स – पवन सिंह और शिवानी सिंह
  • एक्ट्रेस – महिमा सिंह
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • लिरिक्स – विवेक अनमोल
  • वीडियो डायरेक्टर – गोल्डी जयसवाल
  • डायरेक्टर – गोल्डी जयसवाल
  • कोरियोग्राफर – सनी सोनकार
  • एडिटर – पप्पू वर्मा
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डीओपी – देवेंद्र, तिवारी जी प्रोटेक्शन , नीतीन जी
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज- सोनू श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: ‘होली पे चले गोली’ का टीजर रिलीज, अक्षरा सिंह का अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola