‘होली पे चले गोली’ का टीजर रिलीज, अक्षरा सिंह का अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

Updated:
विज्ञापन
‘होली पे चले गोली’ का टीजर रिलीज, अक्षरा सिंह का अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

Akshara Singh New Song Holi pe Chale Goli: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘होली पे चले गोली’ का टीजर आउट हो गया है. गाने का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. रंग, गुलाल और मस्ती से भरे इस वीडियो में अक्षरा का ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन

Akshara Singh New Song Holi pe Chale Goli: होली से पहले ही अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है. ‘होली पे चले गोली’ का टीजर सामने आते ही लोगों में गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वीडियो की झलक में पूरा होली वाला माहौल दिखता है, जहां चारों तरफ रंग उड़ रहे हैं, और पिचकारी की बौछार के बीच मस्ती छाई हुई है. इस गाने के टीजर को बी लाइव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. खबर लिखे जाने तक टीजर पर 221,420 व्यूज आ चुके हैं, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

व्हाइट ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं अक्षरा

टीजर में अक्षरा सिंह व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. रंगों के बीच उनका लुक और भी ज्यादा उभरकर सामने आता है. उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी वीडियो को और खास बना देते हैं वहीं उनके साथ वरुण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री काफी दिलचस्प लग रही है. वीडियो में चारों तरफ गुलाल उड़ता दिख रहा है, ढोल की थाप पर लोग झूम रहे हैं और पिचकारी से रंग बरसाया जा रहा है. पूरा सीन ऐसा है जैसे असली होली का जश्न चल रहा हो. टीजर की झलक ही बता रही हैं कि गाना रिलीज होते ही होली प्लेलिस्ट का हिस्सा बनने वाला है. ‘होली पे चले गोली’ का टीजर फुल ऑन एंटरटेनमेंट, ग्लैमर और होली वाली धमाल का पैकेज लग रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस अब पूरे गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘होली पे चले गोली’ का टीजर

गाने के पीछे की टीम

  • सॉन्ग – होली पे चले गोली
  • संगीतकार- विक्रम मोंट्रोसगायक – अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम
  • संगीतकार- विक्रम मोंट्रोस
  • गायक- अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोस
  • गीतकार- अजीम शिराजी
  • संगीत निर्माण, संयोजन और साउंड डिजाइन- विक्रम मोंट्रोस
  • हारमोनियम – अली असलम शाह
  • लाइव गिटार और प्लक्स – प्रचोटोश भौमिक (अप्पाई)
  • गीत क्यूरेशन- जहां बत्रा
  • संगीत सहायक – आकाश यादव
  • डायरेक्टर – विष्णु देवा
  • डीओपी – डूडली
  • कोरियोग्राफर – विष्णु देवा

फैंस ने बरसाया प्यार

गाने का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा रहा है. फैंस अक्षरा सिंह के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं, और कमेंट सेक्शन में भर-भर के रिएक्शन दे रहे हैं. गाने पर एक यूजर ने लिखा, शेरनी होली सॉन्ग हिट. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी के एक ही स्टार है वह अक्षरा सिंह जी है. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा है गाना. एक यूजर ने लिखा, सॉन्ग हिट है बॉस.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का गाना ‘सेन्टर कहवा पड़ल बा’ रिलीज, दिखा रोमांस का जबरदस्त तड़का

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola