Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sabunwa Male: होली पर धमाल मचा रहा शिल्पी राज का ‘सबुनवा मले’, प्रियंका राज की ग्लैमरस अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना सबुनवा मले, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sabunwa Male: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग ‘सबुनवा मले’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. गाने में प्रियंका राज और उड़नबाज राजा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Sabunwa Male: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘सबुनवा मले’ के साथ सुर्खियों में हैं. यह गाना आज उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Shilpi Raj Hits पर रिलीज हुआ है. देसी बोल, हल्का-फुल्का अंदाज और होली की मस्ती से भरपूर यह सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.
प्रियंका राज और उड़नबाज राजा की शानदार केमिस्ट्री
गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राज गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. होली के रंगीन माहौल में उनकी चुलबुली अदाएं, एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं उड़नबाज राजा के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस का दिल जीत रही है.
देसी बातचीत और मजेदार कहानी
वीडियो में प्रियंका अपने ऑनस्क्रीन पति को फोन कर इमोशनल अंदाज में होली पर घर आने की बात कहती हैं. बातचीत के दौरान वह मजाकिया अंदाज में यह भी कहती हैं कि इस बार रंग छुड़ाने के लिए साबुन की पूरी तैयारी कर ली है. होली की मस्ती, देसी संवाद और शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने गाने को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है.
म्यूजिक और बोल ने बढ़ाया गाने का मजा
‘सबुनवा मले’ के बोल आम जिंदगी से जुड़े हुए हैं, जो सीधे दर्शकों से कनेक्ट करते हैं. गाने का म्यूजिक भी होली के मूड के हिसाब से तेज और एनर्जेटिक रखा गया है, जिसकी वजह से यह सॉन्ग बार-बार सुनने लायक बन गया है.
गाने से जुड़ी पूरी टीम की डिटेल्स
- सॉन्ग: सबुनवा मले
- सिंगर: शिल्पी राज
- लिरिक्स: विजय चौहान
- म्यूजिक: विकास यादव
- वीडियो डायरेक्टर: दीपक यादव देवा
- DOP: मनोज, संदीप
- कोरियोग्राफर: रोबोट
- एडिटिंग: दीपक यादव
- DI: रोहित सिंह
- एक्टर्स: प्रियंका राज, उड़नबाज राजा
- लेबल: शिल्पी राज हिट्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




