Akshara Singh New Bhojpuri Song Balam Ji Hot Lagela: अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक ‘बलम जी हॉट लागेला’, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं ने लूटी लाइमलाइट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jan 2026 2:47 PM
अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना बलम जी हॉट लागेला, फोटो- यूट्यूब
Akshara Singh New Bhojpuri Song Balam Ji Hot Lagela: अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'बलम जी हॉट लागेला' रिलीज हो गया है. देखें म्यूजिक वीडियो में उनके स्टाइल और अदाओं का जलवा. साथ ही गाने की टीम और कमेंट्स पर भी नजर डालें.
Akshara Singh New Bhojpuri Song Balam Ji Hot Lagela: भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना ‘बलम जी हॉट लागेला’ अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है. इस गाने में अक्षरा अपनी कातिलाना अदाओं और आकर्षक स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं. गाने के बोल, संगीत और म्यूजिक वीडियो ने इसे फैंस के बीच तुरंत हिट बना दिया है. आइए इसकी खास बातें जानते हैं.
यहां देखें म्यूजिक वीडियो-
गाने की कहानी और थीम
‘बलम जी हॉट लागेला’ में अक्षरा सिंह अपने ऑन-स्क्रीन पार्टनर की तारीफ करते हुए दिखाई दे रही हैं. वह गाने में बताती हैं कि उनके प्रेमी का लुक फायर की तरह है और उनका अंदाज इतना अलग है कि बॉलीवुड के हीरो भी फीके पड़ जाते हैं. अक्षरा अपने पार्टनर की खूबियां गाते हुए कहती हैं कि जब वे काला शर्ट पहनते हैं, तब उनकी अदा और हॉटनेस दोनों बढ़ जाते हैं. वीडियो में अक्षरा कभी अपने दोस्तों के साथ अपने पार्टनर को निहारती हैं और कभी उनकी तारीफ करते हुए प्यार लुटाती नजर आती हैं. यह गाना उन सभी लोगों से जुड़ता है जिनके पार्टनर काले कपड़े में नजर आते ही सबको अपना दीवाना बना देते हैं.
अक्षरा सिंह का स्टाइल और लुक
इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह का स्टाइल फुल ऑन हॉट और ग्लैमरस है. वह कभी लाल टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में, तो कभी ब्लेजर और ट्रॉउजर में नजर आती हैं. उनके हर एक्सप्रेशन में एक अलग तरह का आकर्षण है जो दर्शकों को दीवाना बना देते हैं. उनके हाव-भाव और स्माइल को देखकर तो कोई भी ब्लश कर सकता है. गाने का वीडियो उनके फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक को बखूबी उभारता है.
दर्शकों के रिएक्शन
यूट्यूब पर गाने की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है. कमेंट सेक्शन में फैंस अक्षरा सिंह की अदाओं और गाने की धुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें शेरनी कह रहा है, तो कई लोग गाने को हिट बता रहे हैं. फैंस ने रेड हार्ट और सुपर सॉन्ग जैसे इमोजी भी भरपूर भेजे हैं, जो यह दिखाता है कि गाना दर्शकों के बीच तुरंत लोकप्रिय हो गया है.


गाने की पूरी टीम
‘बलम जी हॉट लागेला’ के निर्माण में कई टैलेंटेड प्रोफेशनल्स शामिल हैं. सिंगर अक्षरा सिंह हैं, गीत यादव राज का है और संगीत निर्देशक हैं विनय विनायक. म्यूजिक वीडियो के निर्देशक वेंकट महेश हैं, जबकि कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी प्रेम शर्मा और राधिका प्रसाद ने संभाली है. कैमरा और एडिटिंग का काम क्रमशः वेंकट महेश और प्रतीक जी ने किया है. दीपक रोहित सिंह ने सहायक भूमिका निभाई है और इस प्रोडक्शन का लेबल अक्षरा सिंह का अपना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










