शिल्पी राज की आवाज में गाना 'निकाल पनसऊआ वायरल, बेबो घोष की अदाओं ने लूटी महफिल

Updated at : 24 Mar 2026 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri song

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'निकाल पनसऊआ' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. गाने की धुन और अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन कही जाने वाली शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘निकाल पनसऊआ’ के साथ दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उनकी आवाज का जादू इस गाने में भी साफ देखने को मिल रहा है. इस ट्रैक में शिल्पी के साथ सिंगर विजय चौहान ने अपनी आवाज मिलाई है, जिस वजह से गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल होने लगा है.

वीडियो में दिखा फुल एंटरटेनमेंट

‘निकाल पनसऊआ’ के वीडियो में बेबो घोष और विजय चौहान की जोड़ी जबरदस्त धमाल मचाते नजर आती है. बेबो घोष सिल्वर और स्काई ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं और अपनी अदाओं से पूरे वीडियो में छाई हुई हैं, वहीं विजय चौहान भी स्मार्ट अंदाज में दिखते हैं. गाने का वीडियो पूरी तरह कलरफुल और डीजे वाइब से भरा है, जो इसे एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग बना देता है. इसमें दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिलती है. विजय अपनी ऑन-स्क्रीन पार्टनर बेबो की अदाओं की खूब तारीफ करते दिखाई देते हैं, जिस पर एक्ट्रेस भी मस्ती में 500 का नोट मांगती हैं और कहती हैं कि तभी वो स्टेज पर तहलका मचाएंगी. आगे फिर विजय भी उन्हें ढेर सारा पैसा देने की बात करते हैं, और यही सीन गाने को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना देता है.

‘निकाल पनसऊआ’ गाने का वीडियो

गाने की टीम

  • सॉन्ग – निकाल पनसऊआ
  • सिंगर – विजय चौहान, शिल्पी राज
  • लिरिक्स – अभिनव प्रताप सिंह और राहुल रॉय
  • म्यूजिक डायरेक्टर – रौहल रॉकी
  • वीडियो डायरेक्टर – हनी पांडे
  • प्रोड्यूसड् – माधवी पांडे
  • कम्पनी – एम म्यूजिक भोजपुरी

फैंस ने बरसाया प्यार

इस म्यूजिक वीडियो को देखने और सुनने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में जबरदस्त रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. किसी ने सुपर भैया जी कहा तो, किसी ने बहुत बढ़िया.

यह भी पढ़ें: गाना ‘हरदिया पिसी ए राजा जी’ हुआ रिलीज, अरविंद संग आस्था का छाया जलवा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola