नया गाना 'चइते में गवनवा' रिलीज, एक्ट्रेस ने मां से लगाई ससुराल की शिकायत

शिल्पी राज घर वाली चइते में गवनवा सॉन्ग
Shilpi Raj Chait Me Gawanva Song: शिल्पी राज का नया गाना 'चइते में गवनवा' रिलीज हो गया है. गाने में पिंक साड़ी पहने एक्ट्रेस ने अपने देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया है. आइए आपको गाने के पूरी डिटेल्स बताते हैं.
Shilpi Raj Chait Me Gawanva Song: भोजपुरी जगत की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चइते में गवनवा’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी ने पिंक कलर की साड़ी पहनकर ऐसा देसी अवतार दिखाया है कि फैंस देखते रह गए हैं. गाने के वीडियो में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन साथ ही वह काफी परेशान भी नजर आ रही हैं क्योंकि उन्हें चैत्र के महीने में ससुराल जाने का मन नहीं है
प्रिया ने मां से की ससुराल वालों की शिकायत
गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. गाने में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन इतने कमाल के हैं कि आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. सीन में दुखी होने के बावजूद वह इस वीडियो में बेहद प्यारी और सुंदर दिख रही हैं. गाने की कहानी काफी दिलचस्प है. इसमें एक्ट्रेस अपनी ऑन स्क्रीन मां से अपने ससुराल वालों की बुराई करती नजर आ रही हैं. वह कहती हैं कि उन्हें अभी ससुराल नहीं जाना है. उनकी शिकायत है कि उनकी सास जल्दी गवनवा कराने की जिद पर अड़ी हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका पति उन्हें फोन करके डांटता और गाली देता है. वह अपनी मां को समझाती हैं कि ऐसे माहौल में वह ससुराल कैसे जा सकती हैं.
गाने का वीडियो
शिल्पी राज की आवाज का जादू
इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी खास आवाज में गाया है, जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंच रही है. गाने के बोल सोनू सरगम ने लिखे हैं और इसका बेहतरीन संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है. इस वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जिन्होंने एक्ट्रेस के हर इमोशन को बहुत ही खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है.
यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ के नए गाने ‘दुल्हिन बनाल’ ने मचाई धूम, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




