खुशी कक्कड़ के नए गाने ‘दुल्हिन बनाल’ ने मचाई धूम, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

खुशी कक्कड़ दल्हिन बनाल सॉन्ग, फोटो-यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शादी के सीजन के बीच सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘दुल्हिन बनाला’ रिलीज हो गया है. गाने में एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी से जल्द बारात लाने और मांग भरने की डिमांड करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Khushi Kakkar Dulhin Banala Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हैं. शादी-विवाह के इस सीजन को ध्यान में रखते हुए खुशी का नया गाना ‘दुल्हिन बनाल’ रिलीज कर दिया गया है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल का स्टाइलिश अंदाज और उनकी क्यूट डिमांड फैंस को बेहद पसंद आ रही है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस गाने ने अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है औ यह आंकड़ा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है.

विज्ञापन

प्रेमी से जल्द बारात लाने की डिमांड करती मुस्कान

गाने में मुस्कान जयसवाल काफी स्टाइलिश दिख रही हैं. सीन में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही हैं. वह बड़े ही प्यार से अपने प्रेमी को बोल रही हैं कि अब ज्यादा देर मत करो, जल्दी से घर पर बैंड-बाजा लेकर बारात ले आओ और मुझे अपनी दुल्हन बना लो. आगे वह गाने में अपने पिया के साथ जिंदगी बिताने और जल्द से जल्द मांग भर की बातें करती दिखाई देती हैं. शादी के माहौल में बेहद सटीक बैठते हैं, यही वजह है कि यह दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

गाने का वीडियो देखें

पूरी टीम की जानकारी

दुल्हिन बनाल गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसके बोल आजाद भारती ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर टिंकू तूफान केशरी ने इसका संगीत तैयार किया है और वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. यह गाना ‘वेव म्यूजिक’ के बैनर तले रिलीज हुआ है, जो भोजपुरी जगत का एक बड़ा नाम है.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया ‘पटना राजधानी’, लहंगे में एक्ट्रेस के ठुमकों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola