नवरात्रि में समर सिंह-काजल त्रिपाठी का जलवा, भक्ति गीत ‘भोग लगावS भवानी’ ने जीता दिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2026 11:57 AM

विज्ञापन

रितेश पांडे और काजल त्रिपाठी, फोटो- यूट्यूब

Ritesh Pandey New Navratri Gaana Bhogwa Lagawa Bhavani: रितेश पांडे का नया नवरात्रि गीत ‘भोगवा लगावS भवानी’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं.

विज्ञापन

Ritesh Pandey New Navratri Gaana Bhogwa Lagawa Bhavani: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नवरात्रि के खास मौके पर एक और भक्ति से भरा गाना रिलीज हुआ है. भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का नया चैत्र नवरात्रि गीत ‘भोगवा लगावS भवानी’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को IVY Bhojpuri Bawaal पर रिलीज किया गया है, जहां इसे अब तक 7536 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

‘भोगवा लगावा भवानी’ में दिखी रितेश और काजल की जोड़ी

‘भोगवा लगावS भवानी’ गाने में भक्ति, भावना और शक्ति का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है. रितेश पांडे की दमदार आवाज गाने को और भी खास बनाती है. वहीं काजल त्रिपाठी की परफॉर्मेंस वीडियो में जान डाल देती है. येलो कलर की साड़ी में काजल का लुक काफी खिल रहा है। जबकि रितेश ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना है। गाने में म्यूजिक छोटू बंटी का है और इसके लिरिक्स आर आर पंकज ने लिखा है.

यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

कमेंट सेक्शन में फैंस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर @ravikeshpandey8154 ने लिखा, रितेश भैया का भक्ति गीत सुनकर मन गदगद हो गया. एक यूजर @PremJoshiVlogs ने लिखा, जय मां शेरावाली माता कृपा बरसाइये. यूजर @AdityaPandey-p1k ने लिखा, बहुत-बहुत सुंदर गाना. कई यूजर्स ने गाने पर दिल वाला इमोजी भी बनाया.

नवरात्रि में आया मनोज तिवारी का भक्ति गीत

20 मार्च को एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का भक्ति गीत ‘ममता की छांव’ रिलीज हुआ था. गाने में मां और बच्चे के रिश्ते को गहराई से दिखाया गया है, जहां एक मां अपने बच्चे के जन्म से लेकर उसके जीवन के हर उतार-चढ़ाव में साथ निभाती नजर आती है. इसमें दिखाया गया है कि मां अपने बच्चे के हर दुख-सुख में बिना किसी शर्त के साथ खड़ी रहती है. गीत में मनोज मां दुर्गा से प्रार्थना करते नजर आते हैं कि हर सुबह उनकी आंख खुलते ही उन्हें अपनी मां का चेहरा देखने को मिले. इस भक्ति गीत को मृदुल भक्ति टीवी पर रिलीज किया गया है. खास बात यह है कि इस गाने को मनोज ने न सिर्फ गाया है, बल्कि गीतकार D Broke के साथ मिलकर इसके बोल भी लिखे हैं.

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर मनोज तिवारी का इमोशनल देवी गीत, ‘ममता की छांव’ में दिखा मां का अनोखा रूप

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola