Pawan Singh की जिंदगी की 3 हसीनाएं, एक ने किया था सुसाइड तो एक ने लगाया मारपीट का आरोप
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2024 2:35 PM
Pawan Singh House Robbery
भोजपुरी के "पावर स्टार" पवन सिंह की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रहती है. एक्टर ने 2 शादी की थी और बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ उनका रिलेशनशिप रहा था.
पवन सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं. उन्हें भोजपुरी के टॉप स्टार्स में गिना जाता है. उन्हें ‘ओढ़निया वाली’, ‘लॉलीपॉप लागेलु’ जैसी लोकप्रिय एल्बमों के लिए भी जाना जाता है. एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और खूब सराहना बटोरी हैं. वहीं, अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की है. इसके अलावा उनके और अक्षरा सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा था.
पवन सिंह की पहली पत्नी
नीलम सिंह उर्फ प्रिया कुमारी की शादी पवन सिंह से 2014 में हुई थी. नीलम, पवन की बड़े भाई की साली थी. जब नीलम की नई शादी हुई थी तब वो महज 21 साल की थी. नीलम की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में कहा था, उसकी बहन पवन के साथ खुश नहीं थी और वो उसे वक्त भी नहीं देते थे. उनकी बहन ने ये भी कहा था कि नीलम काफी टेंशन में रहती थी. 8 मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया था.
3 साल बाद फिर से की थी शादी
नीलम सिंह की मौत के 3 साल बाद पवन सिंह ने फिर से नई जिंदगी शुरू की. 2018 में बलिया में ज्योति सिंह से शादी रचाई थी. दोनों की शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत तो हुई, लेकिन बाद में इसमें भी दिक्कतें आने लग. 5 साल के बाद ज्योति ने पवन सिंह से तलाक की फाइल कर दी थी. हाल ही में लोकसभा चुनाव में पवन और ज्योति के साथ नजर आए थे.
Akshara Singh की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, गीले बालों में दिखी बेहद हसीन
अक्षरा के संग रहा था अफेयर
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की प्यार की कहानी ने एक समय में काफी सुर्खियां बटोरा था. पवन ने अक्षरा को शादी के सपने दिखाए, लेकिन ज्योति सिंह से शादी करके पवन ने अक्षरा के सारे सपनों पर पानी फेर दिया था. जब दोनों के बीच दूरियां आने लगी तब अक्षरा, इंटरव्यू में अपने और पवन की लव लाइफ के बारे में बताने लगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा ने एक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया था. दोनों के रिश्ते बहुत खराब नोट पर खत्म हुए.
इनपुट- पल्लवी पांडे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










