गाना 'पातर कमरिया' बना इंटरनेट सेंसेशन, वीडियो में रितेश संग सना की जोड़ी दिखी कमाल

Updated at : 24 Mar 2026 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Patar Kamariya New Bhojpuri song

पातर कमरिया

Patar Kamariya New Bhojpuri song: रितेश पांडेय और शिल्पी राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना 'पातर कमरिया' रिलीज हो गया है. इस गाने में रितेश और सना सुलतान खान की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा रही है.

विज्ञापन

Patar Kamariya New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगिंग सेंसेशन रितेश पांडेय का नया ट्रैक ‘पातर कमरिया’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही हीट हो गया है. इस गाने को रितेश के साथ शिल्पी ने गाया है. गाने के सीन में रितेश ने अपने रंगीन अंदाज और डांसिंग स्किल्स से फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं एक्ट्रेस सना सुलतान खान की स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रही है, जो फैंस का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रही है. दर्शक इस पार्टी सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर दिल खोल प्यार बरसा रहे हैं.

सना की पातर कमरिया पर रितेश करेंगे केस

गाना ‘पातर कमरिया’ के वीडियो में रितेश पांडेय और सना सुलतान की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सना की शॉर्ट सिल्वर-ब्लू ड्रेस और स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में रितेश का मस्त अंदाज और उनके ठुमके गाने की मस्ती को दोगुना कर देते हैं. एक सीन में रितेश ताड़ी पीते दिखते हैं, जिस पर एक्ट्रेस मजाकिया अंदाज में कहती हैं पी रहे हो ताड़ी और कर रहे हो कांड’ इस लाइन के बाद वीडियो का नशा और भी बढ़ जाता है. गाने की हुकलाइन में रितेश भी कहते हैं, अगर आज डांस ज्यादा नहीं हुई, तो तुम्हारे पातर कमरिया पे केस होगा. फैंस इस वीडियो में रितेश और सना की रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज पर घायल हो रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

‘पातर कमरिया’ गाने के पीछे की पूरी टीम कमाल की है. रितेश पांडेय और शिल्पी राज ने इस गाने को बेहतरीन तरीके से गाया है, जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है और बोल यादव लालू ने लिखे हैं. वीडियो में रितेश पांडेय और सना सुलतान खान नजर आ रहे हैं. प्रोडक्शन कृष्ण अमृत फिल्म्स प्रा. लि. ने की है. गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं और कैमरा डायरेक्टर राजन वर्मा हैं जबकि असिस्टेंट शिवा हैं. डीआई रोहित सिंह ने किया है. परी टीम ने मिलकर इस गाने को सुपर एंटरटेनिंग और ग्लैमरस बना दिया है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज की आवाज में गाना ‘निकाल पनसऊआ वायरल, बेबो घोष की अदाओं ने लूटी महफिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola