मनोज तिवारी ने रवि किशन पर कसा तंज, बोले- मैंने उन्हें पैसा कमाना सिखाया
Published by : Pushpanjali Updated At : 24 May 2026 11:18 AM
Manoj Tiwari (Left), Ravi Kishan (Right)
Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने हालिया इंटरव्यू में रवि किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने रवि किशन को पैसा कमाना सिखाया और दोनों की कोई तुलना नहीं है. हालांकि बातचीत के दौरान उन्होंने रवि किशन के संघर्ष और मेहनत की तारीफ भी की.
Manoj Tiwari: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक, अभिनेता और नेता मनोज तिवारी इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ अपने रिश्ते और पुराने दिनों को लेकर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी और रवि किशन की तुलना नहीं की जा सकती.
‘मैंने उन्हें पैसा कमाना सिखाया’- मनोज तिवारी
इंटरव्यू में जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि वह और रवि किशन में कौन बेहतर अभिनेता हैं, तो उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि रवि किशन से उन्हें बहुत प्यार है और उनकी कई कमियां भी उन्हें स्वीकार हैं.
मनोज तिवारी ने कहा, “जब मैं मुंबई हीरो बनकर गया था, तब मैं बड़ा सुपरस्टार था. उस समय रवि किशन मुझसे मिलने आए थे. आज उन्हें मेरे घर में बड़ी फोटो लगाकर रोज धन्यवाद कहना चाहिए, क्योंकि मैंने इन लोगों को पैसा कमाना सिखाया है.” उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा था जब वह सिर्फ एक गाना गाने के लिए डेढ़ लाख रुपये लेते थे, जबकि उसी फिल्म में रवि किशन को अभिनय के लिए काफी कम फीस मिलती थी.
‘मेरे गानों से फिल्मों को फायदा मिलता था’- मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने दावा किया कि उनके गाने भोजपुरी फिल्मों की सफलता में बड़ी भूमिका निभाते थे. उन्होंने कहा, “जब मेरा कोई गाना हिट होता था, तो रवि भाई उसे अपनी फिल्मों में इस्तेमाल करते थे और उससे फिल्मों को फायदा मिलता था. मैं यह बातें अभिमान में नहीं, बल्कि आंकड़ों के आधार पर कह रहा हूं.”
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह रवि किशन के विरोधी नहीं हैं और उन्हें आज भी बेहद पसंद करते हैं.
रवि किशन के संघर्ष की भी की तारीफ
बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने रवि किशन के संघर्ष की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि रवि किशन ने जिंदगी में काफी मेहनत की है और कई मुश्किल दौर देखे हैं. अभिनेता ने कहा कि रवि किशन की मां बेहद अच्छी महिला हैं और वह खुद उनसे मिल चुके हैं.
मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि उन्होंने ही रवि किशन को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया था. बता दें कि दोनों कलाकारों ने भोजपुरी फिल्मों ‘गंगा’, ‘जनम जनम के साथ’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है.
यह भी पढ़ें: रवि किशन ने अपने ‘होम फ्रॉम वर्क’ वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं पता मैं क्यों वायरल हो जाता हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










