‘सिंगल खटियवा’ गाना हुआ रिलीज, ब्लैक साड़ी में पारुल ने बढ़ाया तापमान

Updated:
विज्ञापन

खुशी कक्कड़ ‘सिंगल खटियवा’ सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khushi kakkar Single Khatiyawa Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘सिंगल खटियवा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने के बोल और देसी मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Khushi kakkar single Khatiyawa Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक गाने सुनने को मिल रहे हैं. इसी बीच सिंगर खुशी कक्कड़ अपना नया गाना ‘सिंगल खटियवा’ के साथ लौट आई हैं. गाना रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. लोग इसे सोशल मीडिया पर जमकर देख और शेयर भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो में दिखी पारुल यादव और प्रेम यादव की जोड़ी

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस पारुल यादव और एक्टर प्रेम यादव नजर आते हैं. पारुल ब्लैक साड़ी में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं और अपने चुलबुला अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. गाने के कई सीन में खटिया भी दिखाई देती है ,जो देखने में गांव वाली फील दे रहा है. वीडियो के एक सीन में पारुल अपने दोस्त से मजेदार अंदाज में शिकायत करती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि घर में सिर्फ एक ही खटिया है, इसलिए दिक्कत हो जाती है. जब वह सोती हैं तो पति को जगह नहीं मिलती और जब पति सोते हैं, तो उन्हें सोने का मौका नहीं मिलता.

खुशी कक्कड़ की आवाज ने बढ़ाई रौनक

इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी खास अंदाज वाली आवाज में गाया है. उनकी आवाज में जो चुलबुलापन वही इस गाने को अलग बनाता है. यही वजह है कि गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपना भर-भर के रिएक्शन दे रहे है.

गाने की पूरी टीम

  • गाना – सिंगल खटियवा
  • सिंगर – खुशी कक्कड़
  • एक्ट्रेस और एक्टर – पारुल यादव और प्रेम यादव
  • लिरिक्स – दीपक दिलमोही
  • म्यूजिक – विकास यादव
  • वीडियो डायरेक्टर – गोविंद प्रजापति
  • डीओपी – एलेक्स चंदू
  • डीआई – रोहित सिंह
  • एडिटर – सुमन प्रजापति
  • प्रोड़यूसर – अर्णव कुमार
  • कम्पनी – अर्णव फिल्मस

सोशल मीडिया पर मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

गाना सामने आते ही फैंस इसके वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. मीडिया यूजर्स इस गाने का खूब तारीफ कर रहे है. किसी ने सुपर लिखा है, तो किसी ने दिल वाला रिएक्शन दिया है. भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वालों के बीच ‘सिंगल खटियवा’ इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट ट्रैक ‘तोरे के लेत रहियो’ रिलीज, वीडियो ने खींचा ध्यान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola