Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी ककड़ का नया भोजपुरी गाना ‘उ कमर हs’ हुआ धमाकेदार रिलीज, लाल साड़ी में ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song U Kamar Ha

खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना उ कमर ह, फोटो- यूट्यूब

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: नए भोजपुरी गाने “उ कमर हs” में खुशी ककड़ ने अपनी आवाज और ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से फैंस को दीवाना बना दिया है. जानें गाने की टीम, फैंस की प्रतिक्रियाएं और बाकी डिटेल्स.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song U Kamar Ha: पॉपुलर भोजपुरी सिंगर खुशी ककड़ का नया गाना “उ कमर हs” रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. इस गाने में खुशी ने अपनी आवाज देने के साथ-साथ ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस भी दी है. लाल रंग की चटक साड़ी में खुशी ककड़ अपनी अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए इसकी खासियत और टीम डिटेल्स देते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने में खुशी ककड़ अपनी पतली कमर की तारीफ करती नजर आ रही हैं और दिखाती हैं कि यह कमर उनके पति को खुश रखती है. लाल रंग की ग्लैमरस साड़ी में उनका लुक बेहद स्टाइलिश और आकर्षक है, जो दर्शकों को दीवाना बना रहा है. उनके मेकअप और हेयरस्टाइल ने गाने के ग्लैमर को और बढ़ा दिया है.

गाने के बीट्स और म्यूजिक भी बेहद एनर्जेटिक हैं, जो सुनते ही आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. तेज बीट्स और कैचि म्यूजिक का मेल गाने को पार्टी और डांस फ्लोर के लिए परफेक्ट बनाता है.

फैंस का रिएक्शन

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसके वीडियो को खूब पसंद किया. लोगों ने खुशी ककड़ की खूबसूरती और अदाओं की जमकर तारीफ की है. कई ने रेड हार्ट और फायर इमोजी भी कमेंट सेक्शन में बरसाए.

गाने की पूरी टीम

  • सिंगर :- खुशी कक्कड़
  • फीट- खुशी कक्कड़
  • लिरिक्स :- टिंकू तूफान केशरी
  • म्यूज़िक :- प्रियांशु सिंह
  • मिक्सिंग :- टिंकू तूफान केशरी
  • वीडियो डायरेक्टर :- आशीष पार्क
  • पोस्टर डिजाइन :- निवास भाई GFX
  • कंपनी/लेबल – खुशी कक्कड़ ऑफिशियल

इस गाने की धूम देखकर कहा जा सकता है कि यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक और हिट सॉन्ग बनने जा रहा है.

पिछला गाना भी रहा हिट

इससे पहले खुशी ककड़ का एक रोमांटिक गाना “पड़तावे ओला ए राजा जी” रिलीज हुआ था. इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस तृषाकर मधु और उड़नबाज राजा की जोड़ी नजर आई थी. रोमांटिक अंदाज और मधुर संगीत की वजह से इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह काफी लोकप्रिय हुआ.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: न्यू ईयर पर शिल्पी राज का नया गाना ‘नेपाल से माल मंगाएंगे’ रिलीज, दो ग्लैमरस एक्ट्रेसेस के साथ लाल बाबू ने मनाया जश्न

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola