Khesari Lal Yadav Video: ‘मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दूंगा, मेरा नुकसान हो रहा है’, ऐसा क्यों बोले हिट मशीन?

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Video
Khesari Lal Yadav Video

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना दर्द बयां करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने की भी बात कह डाली है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का एक पुराना इंस्टाग्राम वीडि���ो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भावुक होकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपनी परिवार की फिक्र खाई जा रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने तक के लिए मजबूर हो गए थे?

क्यों टूट गए थे खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव का यह वीडियो 30 नवंबर, 2022 का है. इस दौरान एक लाइव शो में उनके करीबी दोस्त ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद राजपूत समाज गुस्से में था. उसी बीच उनकी बेटी कृति की फेक फोटो भी वायरल हो रही थी, जिसे एडिट करकेअश्लील गानों के साथ वीडियो बनाया गया था. इसके बाद खेसारी लाल पूरी तरह टूट गए थे. उन्होंने वीडियो के जरिये अपना दर्द बयां किया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

‘मुझे नींद नहीं आ रही है…’

खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो में कहा, ‘आज मैं पूरा दिन काम नहीं कर पाया हूं. मुझे नींद नहीं आ रही है. भूख नहीं लग रही है, क्योंकि मैं एक पिता भी हूं. मैं बस अपना काम करने के लिए आया हूं. मुझे काम करने दें. मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन मुझे काम करने से रोका जा रहा है. मेरे 200 से ज्यादा गाने डिलीट हो चुके हैं. मेरे गाए हुए गानों को कोई दूसरा उठा कर गा देता है और उसे अपने नाम से रिलीज भी कर देता है, क्योंकि मेरे पास कंपनियां नहीं हैं. आज मेरे पास तीन से चार कंपनियां हैं. मैं पहले महीने में 20 से 30 गाने गाता था, लेकिन अब 10 गाने ही गाता हूं. बहुत लोगों का नुकसान हो रहा है. मेरा भी नुकसान हो रहा है.’

‘मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर कहीं…’

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, ‘अगर आप लोगों को लगता है कि मैं भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा तो बता दीजिए. मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर ही चला जाऊंगा. मेरे अंदर इतनी काबिलियत है कि मैं कहीं और जाकर काम कर सकता हूं. मैं केवल आपका मनोरंजन करने के लिए दिन रात मेहनत करता हूं. तबीयत खराब होने पर भी शूटिंग करता हूं, ताकि आप सबका मनोरंजन कर सकूं. भोजपुरी भाषा का नाम रोशन कर सकूं. अगर, जनता को लगता है कि मैं भोजपुरी भाषा के लायक नहीं हूं. मैंने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं किया है तो मैं इस इंडस्ट्री को छोड़कर कहीं और चला जाऊंगा.’

खेसारी ने कहा, ‘मैं आज से पहले इतना दुखी कभी नहीं हुआ था. मैं बहुत दर्द में हूं. मेरी वजह से मेरी बेटी को बेइज्जत किया जा रहा है. मैं अपनी बेटी से आंख भी नहीं मिला पा रहा हूं. उससे फोन पर बात भी नहीं कर पा रहा हूं. मैं उससे क्या कहूंगा कि अपने पापा की वजह से वह बेइज्जत हो रही है.’

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola